jhankar
ब्रेकिंग
सिरोही में 1 करोड़ की अफीम जब्त, MP का तस्कर गिरफ्तार MP Weather: 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, हरदा समेत 5 जिलों में धूप आज का राशिफल – शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, कैसा रहेगा आ... ग्राम भिलाड़िया कलां में डेंगू का कहर, दर्जनों लोग चपेट में आने की सूचना गांव में दहशत का माहौल, Today mandi bhav:हरदा जिले की चार कृषि उपज मंडियों में किसानों की उपज की बंपर आवक, टिमरनी में मक्का ... हरदा में RO प्लांटों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, जांच टीम पहुंचते ही संचालकों में मचा हड़... 7 दिवसीय आपदा मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण सम्पन्न मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर हरदा में आयोजित मेरा एमपी शतरंज प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंत... हरदा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी

तिलकधारी बाबा का शव फंदे पर लटका मिला, हत्या की आशंका

बैतूल. तिलकधारी बाबा के नाम से पुकारे जाने वाले 28 वर्षीय लोकेश तायवाडे़ निवासी भडूस का शव उसी के घर में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने लोकेश की आत्महत्या को नकाराते हुए हत्या किए जाने की आशंका जताई है। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। शव को निकालकर पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Install Android App -

लोकेश तायवाडे क्षेत्र में तिलकधारी के नाम से चर्चित था । बाबा के भेष में रहा करता था और पूजा पाठ में लगा रहता था। कोतवाली टीआई अजय सोनी ने बताया कि लोकेश तायवाड़े का फरवरी में मंदिर की जमीन और प्रतिमा स्थापित करने को लेकर स्थानीय लोगों से विवाद हो गया था। उस समय दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह कराकर मामला शांत करा दिया था, लेकिन गुरुवार रात को सूचना मिली कि तिलकधारी बाबा ने रात में फंदा लगा लिया है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। इधर लोकेश के परिजन मामले में जांच किए जाने की मांग कर रहे हैं, उनका कहना है कि लोकेश आत्महत्या नहीं कर सकता है। परिजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस ने परिजनों के बयान लेकर मामले में जांच शुरू की।