jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : अमावस्या की पूर्व संध्या पर पागल बाबा आश्रम घाट पर सजी भक्ति की अनुपम छटा, महाआरती एवं दीपद... मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की जिलास्तरीय बैठक संपन्न सिविल लाइन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो लाख कीमत की अवैध मादक पदार्थ (एमडी) ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्... हंडिया : भमोरी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति मजदूरी पर गया था! पढ़िए पूरी खबर विस्तार स... सिविल लाइन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो लाख कीमत की अवैध मादक पदार्थ (एमडी) ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्... बैराज डेम में काम करने वाले मजदूर की पत्नी ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी। सिवनी मालवा : नर्मदा लाइन बार-बार टूटने से हाहाकार, 2 दिन से पानी को तरसे लोग समान नागरिक संहिता विषय पर गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित सुझाव एवं परामर्श प्राप्त किये गये हरदा में जनकल्याणकारी शिविरों में लगेगी यूसीसी हेल्प डेस्क श्रवण एवं वाक् बाधित दिव्यांगजन हेतु राज्यव्यापी ’’अनुगूंज’’ विशेष विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

तिहरे हत्याकांड में पुलिस को मिले सुराग, हरदा जिले के एक तांत्रिक सहित अन्य सदिग्धो को ले गई पुलिस

मकड़ाई समाचार सिवनीमालवा– सिवनी वनापुरा के दुर्गा कालोनी में हुए नामदेव दम्पत्ती के हत्याकांड में पुलिस को कई अहम सुराग मिले है। माता पिता व बेटे की तिहरे हत्याकांड मामले में हरदा के एक तांत्रिक सहित अन्य युवको को सिवनी बानापुरा पुलिस लेकर गई है। पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है। पुलिस जांच में हरदा जिले के एक गॉव का तांत्रिक व उसके साथी घटना स्थल पर कुछ दिन पूर्व देखे गए थे। दीपावली के त्योहार नरक चौदस पर घर के लोगो ने पूजा की। उसके बाद एक कमरे में तीनों की लाश संदिग्ध अवस्था मे मिली। पुलिस ने प्रथम द्रष्टया यह मामला मर्डर का लग रहा था। एसपी गुरचरण सिंह के निर्देश में पुलिस की चार टीम इस हत्याकांड की जांच में जुटी हुई है। अज्ञात लोगों द्वारा घटना को अंजाम देने के बाद चोरी भी की। वही इस मामले में तांत्रिक क्रिया करने की सभांवना भी सामने आ रही है। परिजनों को शंका है कि तांत्रिक क्रिया के कारण ही यह तीनों की हत्या हुई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।और शीघ्र ही मामले का खुलासा होने की सभांवना है।