jhankar
ब्रेकिंग
पोषण माह में बच्चों व माताओं को संतुलित आहार की दी जानकारी खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज 12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व... जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त हरदा न्यायालय में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 159 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल UPI पेमेंट 2000 से ज्यादा पर चार्ज का भ्रम पीथमपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा - नाइट्रोजन रिसीवर टैंक फटने से 3 मजदूर बुरी तरह झुलसे मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहन संचालक परेशान भगवान बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने मनाया उत्सव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन आज का सुविचार: बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय

तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवारों को मारी टक्कर, 1 की मौत, एक घायल

मकड़ाई समाचार दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार बेकाबू बस ने दो साइकिल सवारों को टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसका इलाज जारी है। वहीं बस चालक मौके से फरार हो गया है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

- Install Android App -

मिली जानकारी के अनुसार हादसा जिले के बड़ौनी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां ग्वालियर से दतिया की तरफ आ रही तेज रफ्तार बस का अचानक नियंत्रण बिगड़ गया जिसके चलते साइकिल सवार दो व्यक्तियों से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में गोराघाट थाना डागरपुर ग्राम निवासी 45 वर्षीय दिनेश परिहार की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं सेवढ़ा निवासी 65 वर्षीय चरणदास पटवा गंभीर रूप से घायल हो गया।