jhankar
ब्रेकिंग
बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल”

थाने पर ASI का जन्मदिन घोड़ी बुलवाई मनाया जश्न : बिना मास्क मनाया जन्मदिन, जोश में खो बैठे होश, एसपी के संज्ञान में पहुंचा मामला

मकड़ाई समाचार गौतमपुरा। क्या नियम सिर्फ आम जनता के लिए ही होते हैं वर्दी और सफेदपोश को छुट मिलती है। इसका ताजा उदाहरण इंदौर के समीप गौतमपुरा थाने पर दिखाई दिया। जहां पर एएसआई महोदय के दोस्त थाने में जन्मदिन मनाने पहुंचे थे। बाकायदा दूल्हे की तरह एएसआई को घोड़ी पर चढ़ा कर घुमाया। वायरल फोटो में कोई भी व्यक्ति न मास्क पहने दिखाई दे रहा है, और न ही कोविड गाइड लाइन का पालन होता दिखाई दे रहा है। गौतमपुरा थाना परिसर के यह फोटो सोशल मिडिया पर खूब वायरल हो रहे है।

- Install Android App -

वायरल फोटो में दूल्हे की तरह घोड़ी पर बैठे और चेहरे पर केक लगाए हुए एएसआई संदीप अखाड़े हैं। वायरल फोटो दो से 3 दिन पुराने बताए जा रहे हैं। जिसमें पुलिसकर्मी के साथ खड़े सभी युवक गर्मजोशी से अपने दोस्त का जन्मदिन मना रहे हैं। शामिल लोगों ने न तो मास्क लगाया था और न ही सोशल डिस्टेंस था। एक – दूसरे के मुंह पर केक भी लगाया। केक काटने के दौरान फोटो सेशन हुआ, जिसमें सब आस – पास खड़े थे।
गौतमपुरा थाना प्रभारी भारतसिंह ठाकुर ने माना कि थाने में अखाड़े का जन्मदिन मनाया था और घोड़ी भी आई थी। दूसरी तरफ सहायक थानेदार संदीप अखाड़े कह रहे हैं कि उन्होंने घर पर परिवार के साथ जन्मदिन मनाया। घटना की जानकारी लगने के बाद एसपी महेश चंद्र जैन का कहना था कि मामला संज्ञान में आया है हम जांच करवाते हैं और यदि ऐसा कुछ हुआ है तो दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।