jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी, ई-टोकन व्यवस्था का लाभ दिलाने ठोस कदम उठाए सरकार : शान... हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन जानिए आपका रहवासी प्लॉट वैध है या अवैध...? हरदा में नवजात शिशु को लावारिस छोड़ने का मामला! कैमरे में कैद हुईं महिलाएं ! नवजात बच्ची को छोड़ने ... शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा फिसला बैठक की सूचना देर से मिलने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने किया बहिष्कार, प्रशासन पर लगाए आरोप 23 अक्टूबर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ .. आज सुबह की सबसे बडी़ खबर तिब्बत में 7 तीव्रता के भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 की मौत, 339 घर ढहे जयपुर - दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा MP Soybean Bhavantar Yojana 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 24 अक्टूबर तक मौका

दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले का 82 की उम्र में निधन

Vikram Gokhale Death News: एक्टर विक्रम गोखले का 82 की उम्र में देहांत हो गया है। अभिनेता ने पुणे स्थित हॉस्पिटल में आज (शनिवार) दोपहर अंतिम सांस ली। पुणे के वैकुंट क्रेमेटोरियम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पिछले दिनों से खबरें आ रही थीं कि गोखले पुणे स्थित दीनानाथ अस्पताल में एडमिट है। उनका इलाज चल रहा था। हालात नाजुक बनी हुई थी। हालांकि डॉक्टर्स उन्हें बचाने की पूरी कोशिश कर रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विक्रम गोखले की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें पुणे के अस्पताल दीनानाथ मंगेशकर में भर्ता कराया गया था। जहां उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही थी। जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। गोखले को मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की शिकायत थी।

परिवार हिंदी सिनेमा में लंबे समय से सक्रिय

विक्रम गोखले का जन्म 30 अक्टूबर 1940 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ। उनका परिवार हिंदी सिनेमा में काफी लंबे समय से सक्रिय रहा है। विक्रम गोखले की परदादी हिंदी सिनेमा की पहली भारतीय कलाकार थीं। साथ ही उनकी दादी भी हिंदी सिनेमा में चाइल्ड आर्टिस्ट रह चुकी हैं। वर्ष 1913 में उनकी दादी ने फिल्म ‘मोहिनी भस्मासुर’ में अभिनय किया था। इस फिल्म का निर्देशन दादा साहेब फाल्के ने किया था। विक्रम एक्टर होने के साथ-साथ समाजसेवी भी थे। उन्होंने एक संगठन बनाया था। जिसमें वे अपाहिज सिपाहियों, बच्चों और जरूरतमंद लोगों की मदद करते थे।

- Install Android App -

मराठी नाटकों से करियर की शुरुआत

गोखले ने 1960 के दशक में मराठी थिएटर नाटकों के साथ एक अभिनेता के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने कई मराठी और हिंदी सिनेमा में एक शानदार कलाकार के रूप में अपनी पहचान बनाई। साल 1971 में उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म परवाना के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। बाद में वे कई हिट फिल्मों में नजर आए।

इन फिल्मों में किया काम

विक्रम गोखले ने स्वर्ग-नरक, इंसाफ, अग्निपथ, खुदा गवाह, अधर्म, तड़ीपार, आंदोलन, हम दिल दे चुके सनम, भूल-भुलैया, दे दना दन, बैंग-बैंग, अय्यारी, हिचकी और अन्य फिल्मों में नजर आए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने टीवी सीरियल में भी काम किया है। गोखले ने इंद्रधनुष, उड़ान, क्षितिज ये नहीं, संजीवनी, जीवनसाथी, सिंहासन, मेरा नाम करेगी रोशन और कई वेब सीरीज में भी काम किया है।