ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 18 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे Harda Sirali: रिश्वतखोर पटवारी को 4-4 साल के सश्रम कारावास की सजा , वर्ष 2017 में किसान से नामांतरण... दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत गिरी 3 की मौत ! हवा आँधी बारिश से हुआ हादसा हरदा: रेत एवं गिट्टी के अवैध भण्डारण में प्रयुक्त 2 ट्रेक्टर ट्राली जप्त मेडिकल स्टोर से दाढ़ दर्द की गोली मांगी, दुकानदार ने धोखे से दे दी सल्फास की गोली महिला की हुई मौत हरदा: चना, मसूर व सरसों उपार्जन के लिये 21 मई से पूर्व स्लॉट बुक कराएं हरदा: चोरों के हौसले बुलंद अज्ञात चोरों ने पुलिस लाइन में सरकारी क्वार्टरो को बनाया निशाना ! दो पल्स... Youtuber ज्योति मल्होत्रा सहित 6 गिरफ्तार: पाकिस्तान के लिए लगा जासूसी का आरोप PM Kisan Yojana List: लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम, वरना अटक सकते हैं 2000 रुपये! भोपाल में जल्द तैयार होगा विश्वस्तरीय खेलों का नया मंच:  मंत्री श्री सारंग ने किया निर्माणाधीन अंतर...

दीपिका पादुकोण की हमशक्ल ने किया फैंस को हैरान, बोले- रणवीर भी हो जाएंगे कन्फ्यूज

Deepika Padukone Look Alike : बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सबसे फेमस सेलेब्स में से एक हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज वीडियोज बहुत कम समय में ही काफी वायरल हो जाती हैं। अब एक्ट्रेस के फैंस ने उनकी हमशक्ल को ढूंढ निकाला है। दीपिका और उनकी हमशक्ल के बीच कई सारी समानताएं नजर आ रही हैं। कोई भी उनकी तस्वीरें देखकर धोखा खा सकता है। दीपिका पादुकोण की इस हमशक्ल का नाम रितुजा घोष देब है। रितुजा ने अपने इंस्टाग्राम पर कई सारी तस्वीरें पोस्ट कर रखी है। वहीं दीपिका को आखिरी बार फिल्म गहराईयां में देखा गया था। जिसमें उनके साथ अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी दिखाई दिए थे।

दीपिका की हमशक्ल को देख फैंस हैरान

- Install Android App -

रितुजा के नैन नक्श दीपिका से काफी हद तक मिलते जुलते हैं। उनका हेयरस्टाइल भी एक्ट्रेस की तरह ही है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने अपने तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि दीपिका पादुकोण 2.0। वहीं एक फैन को लगता है कि रितुजा को देखकर रणवीर सिंह भी धोखा खा जाएंगे। कमेंट करते हुए लिखा कि पहली नजर में मुझे लगा कि आप दीपिका पादुकोण हैं। किसी दिन रणवीर आपकी प्रोफाइल पर न आ जाएं। वहीं एक यूजर ने लिखा कि क्या कमाल की समानता है।

दीपिका के नहीं आए अभी कोई रिएक्शन

रितुजा की इन तस्वीरों पर दीपिका के अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आए हैं। सोशल मीडिया पर दीपिका के फैन पेज पर भी रितुजा की तस्वीरों को शेयर किया गया था। बता दें कि हाल ही में दीपिका यूएस से वापिस लौटी हैं। वे अपने पति और बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ कुछ वक्त बिताने वहां गई थीं। दीपिका ने वहां रणवीर का 37वां जन्मदिन मनाया जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका शाहरुख की आने वाली फिल्म पठान में नजर आएंगी। इस फिल्म को सिद्धांत आनंद ने निर्देशित किया है। वहीं इस फिल्म में जॉन अब्राहम भी दिखाई देंगे। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 में रिलीज होगी। इसके साथ ही दीपिका फाइटर फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ भी काम कर रही हैं। वहीं वे प्रभास स्टारर फिल्म प्रोजेक्ट के में भी नजर आने वाली है।