jhankar
ब्रेकिंग
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध शराब के 10 प्रकरण दर्ज ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न  शासकीय सांदीपनी स्कूल में किशोरो को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक तितलियों के अनोखे संसार की सैर पर वेब परिचर्चा सम्पन्न ! भारतीय किसान संघ के समर्थन में दोपहर 2 बजे तक बंद रहा हरदा बाजार और मंडी, व्यापारियों ने दिया साथ हंडिया में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती: नर्मदा तट के पास दुकानों में पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर ₹20... लुचगाँव में खराब DP के कारण अंधेरे में ग्रामीण, नई DP लगाने की मांग

देवर ने किया मूक-बधिर भाभी के साथ दुष्कर्म

 मकड़ाई समाचार इंदौर|शहर में मूक-बधिर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने द्वारकापुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके देवर ने दो बार उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत की जानकारी लगते ही आरोपित फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पीड़िता ने इशारों में अपनी बात माता-पिता को बताई थी।

- Install Android App -

द्वारकापुरी थाने की एसएचओ अलका मानिया ने बताया कि इस मूक-बधिर महिला का विवाह आष्टा में रहने वाले मूक-बधिर व्यक्ति से हुआ था। पति सहित ससुरालवाले शादी के बाद महिला को दहेज को लेकर परेशान करने लगे। ननद, जोकि नर्स है, उसने दो बार इंजेक्शन लगाकर महिला का गर्भपात भी कराया। एक दिन जब ससुरालवाले घर पर नहीं थे तो महिला के देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मूक-बधिर होने के चलते वह घर वालों को इस बारे में बता नहीं सकी। इसके बाद एक बार और देवर ने मौके का फायदा उठाकर शारीरिक शोषण किया। तंग आकर महिला इंदौर मायके आ गई और घरवालों को बात बताई। बाद में शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने पहुंची। महिला के आवेदन देने के बाद मूक-बधिर शिक्षक बुलाकर महिला का बयान लिया गया, जिसमें उसने पूरी घटना बताई।