jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

देवास : शिक्षक ने की राम मंदिर पर विवादित टिप्पणी, जय श्री राम बोलने पर छात्र को मारा थप्पड़

मकडाई एक्सप्रेस 24 देवास| शहर कैलादेवी क्षेत्र स्थित किंग जार्ज स्कूल में शनिवार को संस्था राम-राम के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। एक दिन पहले कक्षा 9वीं में पढ़ाने के दौरान एक शिक्षक ने श्रीराम मंदिर पर पैसा खर्च होने को वेस्ट आफ मनी बताया था। उन्होंने बच्चों को चर्च जाने की सलाह दी थी। यह बात संस्था सदस्यों के पास पहुंची और शनिवार दोपहर सभी स्कूल पहुंच गए। काफी देर हंगामे के बाद प्राचार्य ने संबंधित शिक्षक को निकालने की बात कही। मामला शांत होने के बाद जय श्रीराम के नारे लगा रहे एक छात्र को थप्पड़ मारने की बात पर फिर हंगामा हो गया। मामले में पुलिस शिकायत की है।

जयश्री नगर स्थित किंग जार्ज स्कूल में शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। राम मंदिर को लेकर स्कूल के एक शिक्षक ने टिप्पणी की थी, जिसको लेकर हिंदू संगठन के पदाधिकारी स्कूल में पहुंचे और जमकर हंगामा किया। मामले को लेकर स्कूल प्राचार्य अलका कनौजिया से संगठन के पदाधिकारियों ने चर्चा की।

सदस्यों व छात्रों ने बताया कि स्कूल के शिक्षक सुधांशु गेहलोत ने कक्षा 9वीं की कक्षा में पढ़ाते हुए कहा था कि श्रीराम मंदिर को बनाना वेस्ट आफ मनी है, मंदिर बनाना फालतू है। यह पैसा गरीबों मेें बांटो ज्यादा से ज्यादा चर्च बनवाओ और वहां जाकर पढ़ाई करो। अगर तुम लोग ज्यादा बोलोगे तो तुम्हारी टीसी दे दी जाएगी। हमें कक्षा से बाहर कर दिया था। एक छात्र ने कहा कि मैं जब बैग लेने गया तो मैंने जयश्री राम कहा। यह सुनकर सोनी मेडम ने चांटा मार दिया। जिसकी शिकायत प्रिंसिपल मेडम से की थी।

- Install Android App -

कक्षाओं में लगे जय श्रीराम के नारे

संस्था राम-राम के सदस्यों ने स्कूल पहुंचकर शिक्षक को तत्काल नौकरी से निकालने की मांग की। इस दौरान संस्था सदस्यों ने कक्षाओं में जय श्रीराम के नारे लगाए। प्राचार्य कक्ष में सभी सदस्यों ने नारेबाजी की और चर्चा के दौरान प्राचार्य ने सदस्यों को बताया कि अगर शिक्षक ने ऐसा कहा है, तो यह गलत है। उन्होंने संबंधित शिक्षक को तत्काल निकालने की बात सदस्यों से कही।

स्कूल में नारेबाजी और प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता औद्योगिक क्षेत्र थाना पहुंचे और थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया को शिकायती पत्र सौंपा। सदस्यों के साथ स्कूल के छात्र भी मौजूद थे। शिकायत के बाद टीआई चौरसिया ने कहा कि किंग जार्ज स्कूल में कक्षा 9वीं के बच्चों से धार्मिक विषयों गलत टिप्पणी को लेकर शिक्षकों की शिकायत मिली है। बच्चों ने स्वजन और परिचितों को भी यह बात बताई थी। मामले में आवेदन जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।