jhankar
ब्रेकिंग
किसानों के हित में एक बड़ा फैसला :‘कवच’ बनी मध्यप्रदेश सरकार, फिर खुला संस्थागत ऋण का रास्ता उल्लासः एक अभिनव पहल” के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा की जिले में मिशन कोड शक्ति के तहत स्कूल... सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली

देश को मिला नया उपराष्ट्रपति, जगदीप धनखड़ ने मार्गरेट अल्वा को हराया

Vice President Election : देश को आज (शनिवार) को नया उपराष्ट्रपति मिल गया है। एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने भारी मतों से जीत दर्ज की। उपराष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को हराया है। धनखड़ को 528 वोट मिले, जबकि अल्वा को 182 मत प्राप्त हुए। वहीं 15 वोटों को रद्द कर दिया गया। जगदीप धनखड़ मौजूदा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू की जगह लेंगे। उनका कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। नए उपराष्ट्रपति 11 अगस्त को शपथ लेंगे। उपराष्ट्रपति चुनाव में 780 सांसदों में से 725 ने वोट किया। संसद के दोनों सदनों को मिलाकर सदस्यों की संख्या 788 होती है। जिनमें से उच्च सदन की 8 सीट खाली है। ऐसे में उपराष्ट्रपति चुनाव में 780 सांसद वोट करने के लिए पात्र थे।

इन सांसदों ने नहीं किया वोट

- Install Android App -

उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए सपा के 2, शिवसेना के 2 और बीएसपी के 1 सांसद ने मतदान नहीं किया। वहीं भाजपा से सन्नी देयोल और संजय धोत्तरे स्वास्थ्य कारणों से वोट नहीं कर पाएं। टीएमसी ने चुनाव में मतदान नहीं करने का फैसला किया था।

93 फीसदी वोट पड़े

उपराष्ट्रपति चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत करीब 93 फीसदी सांसदों ने मतदान किया। शिशिर अधिकारी और भाई दुब्येंदु अधिकारी ने चुनाव में वोटिंग बायकॉट की घोषणा के बावजूद मतदान किया।