jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला कृषि के हर क्षेत्र में विकास के लिये सरकार संकल्पित - मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर: हिस्ट्रीशीटर की पहली और दूसरी पत्नी में सड़क पर मारपीट, डीसीपी से की शिकायत होटल के पास बीच ... देशभर के होटल-ढाबा संचालकों को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता कमर्शियल गैस की कीमतों... गलवान झड़प के 6 साल बाद भारत आ सकते हैं शी जिनपिंग, BRICS समिट में शामिल होने की संभावना 2020 के बा... देश में मूंग दाल की कमी, विदेश से मंगानी पड़ रही है दाल  केंद्र ने कम रखा मप्र का खरीदी कोटा कि...

दो दशक की मेहनत के बाद चमकी किस्मत, पन्‍ना में मिला एक करोड़ का हीरा

मकड़ाई समाचार पन्ना। बेशकीमती हीरों के लिए विश्वविख्यात पन्ना की धरती ने एक बार फिर बेशकीमती हीरा उगला है। एक मध्यमवर्गीय कारोबारी सुशील शुक्ला निवासी किशोरगंज पन्ना को 26.11 कैरेट का बेशकीमती जैम क्वालिटी का हीरा मिला है। जिसे हीरा कार्यालय में सोमवार की शाम जमा किया गया है। जो आगामी 24 फरवरी को आयोजित हीरा नीलामी में रखा जाएगा।

जानकारी के अनुसार सुशील लगभग 20 वर्ष से हीरा खदान की खुदाई कर रहे हैं। उन्होंने अपने पांच अन्य साथियों के साथ कृष्णकल्याणपुर में खदान शुरू की थी जिसमें उन्हें सोमवार 21 फरवरी को 26.11 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला है जिसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ से अधिक स्थानीय हीरा पारखी द्वारा आकी जा रही है। 20 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद मिले इस अनमोल रत्न को पाकर पांचों साथियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और जिला मुख्यालय स्थित हीरा कार्यालय पहुँचकर हीरा जमा कर दिया।

- Install Android App -

अब तक का चौथा बड़े आकार का है हीरा: हीरा अधिकारी रवि कुमार पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि पन्ना की ऊथली हीरा खदानों मैं मिलने वाले हीरो में यह अब तक का आकार में सबसे बड़ा चौथा हीरा है। इसके पहले 1961 में पन्ना के ही नाम मोहल्ला निवासी रसूल मोहम्मद को अब तक का सबसे बड़ा हीरा 44.33 कैरेट का मिला था। आगामी 2 दिन बाद होने वाली हीरे की नीलामी में रखा जाएगा।

यह नायाब हीरा: इस नायाब हीरे को आगामी 2 दिन बाद 24 फरवरी को जिला मुख्यालय में होने वाली हीरा नीलामी में रखा जाएगा। हीरा नीलाम होने पर 12 परसेंट रॉयल्टी व 1 परसेंट टीडीएस काटकर बांकी रकम हीरा धारक के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। विदित हो कि पन्‍ना की हीरा खदानों में लोग खुदाई करते हैं। इनमें से कई लोगों को पहले भी हीरे मिलते आए हैं, लेकिन यह कीमती हीरा मिलने के बाद स्‍वजन भी उत्‍साहित हैं। उनका कहना है कि हमारी किस्‍मत हीरा जैसे चमक गई।