jhankar
ब्रेकिंग
बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल”

धर्मेंद्र बोले- मेरा भाई चला गया, पढ़िए पीएम मोदी, अमिताभ, अक्षय की रिएक्शन्स

Dilip Kumar Death Reactions : गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेता और बॉलीवुड में ट्रेजेडी किंग के नाम से ख्यात दिलीप कुमार का बुधवार सुबह निधन हो गया। इस खबर के सामने आते ही पूरे देश सन्न रह गया। हर किसी को उम्मीद थी कि जिस तरह दिलीप साहब पहले भी बीमारी को मात देकर अस्पताल से घर लौटे हैं, इस बार भी लौट आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। निधन की खबर आते ही प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया। खासतौर पर बॉलीवुड के लिए बहुत बड़ी क्षति रही। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने कहा कि Dilip Kumar सभी कलाकारों के लिए पिता के सामने थे। यानी आज सभी के सिर से पिता का साया उठ गया है। ट्विटर पर #DilipKumar और #दिलीपकुमार ट्रेंड करने लगा। लोग Dilip Kumar के चर्चित फोटो और वीडियो शेयर करने लगे। यहां पढ़िए Dilip Kumar के निधन पर आईं प्रतिक्रियाएं और सोशल मीडिया ट्रेंड्स

दिलीप कुमार के निधन पर पीएम मोदी का ट्वीट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया। पीएम ने अपने ट्वीट में लिखा, दिलीप साबह को एक सिनेमाई किंवदंती के रूप में याद किया जाएगा। उन्हें अद्वितीय प्रतिभा का आशीर्वाद प्राप्त था, जिसके कारण उनका अभिनय देख कई पीढ़ियों के दर्शक मंत्रमुग्ध रहे। उनका निधन हमारी सांस्कृतिक दुनिया के लिए एक क्षति है।

महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, सिनेमा का चलता-फिरता इंस्टीट्यूशन चला गया… जब भी भारतीय सिनेमा का इतिहास लिखा जाएगा, उसमें इस बात का जिक्र होगा कि भारतीय सिनेमा दिलीप कुमार से पहले कैसा था और दिलीप कुमार के बाद कैसा हो गया। मैं अपनी ओर से दिलीप कुमार साहब की आत्मा के लिए प्रार्थना करता हूं। भगवान दिलीप साहब के परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति दें।

गुजरे जामने के सुपरस्टार धर्मेंद्र ने कहा, ‘मैंने अभी ये बहुत बड़ा सदमा बर्दाश्त किया है, मेरा तो भाई चला गया। मेरे साथ उनका एक बेहद खास रिश्ता था। मैं बहुत दुखी हूं, ज्यादा कुछ कह नहीं सकता।

अक्षय कुमार ने ट्वीट क‍िया है, ‘शायद पूरी दुन‍िया के लिए वह कई सारे हीरो होंगे, लेकिन हम एक्‍टरों के ल‍िए वही असली हीरो थे… द‍िलीप कुमार सर अपने साथ एक पूरे युग को ले गए हैं. मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। ओम शांति।’

- Install Android App -

शक्ति कपूर ने कहा कि दिलीप साहब उन्हें बिगडैल बच्चा करते थे। उन्होंने भी दिलीप साहब से अभिनय की बारिकियां सिखीं। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है।

Dilip Kumar Death सोशल मीडिया रिएक्शन्स:

हालात, किस्मतें, इंसान, ज़िन्दगी वक़्त के साथ साथ सब बदल जाता है। – दिलीप कुमार

हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेता दिलीप कुमार जी का निधन एक युग का अंत है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों एवं प्रशंसकों को संबल दे।

क्रांति का वह मशहूर डायलॉग कौन भूल सकता है ‘एक क्रांति मरेगा, हजार क्रांति पैदा होंगे’। काश की ऐसा आपके बारे में भी कह सकते, मगर अफसोस कि दिलीप कुमार एक ही था और एक ही रहेगा। ॐ शान्ति।