jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला कृषि के हर क्षेत्र में विकास के लिये सरकार संकल्पित - मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर: हिस्ट्रीशीटर की पहली और दूसरी पत्नी में सड़क पर मारपीट, डीसीपी से की शिकायत होटल के पास बीच ... देशभर के होटल-ढाबा संचालकों को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता कमर्शियल गैस की कीमतों... गलवान झड़प के 6 साल बाद भारत आ सकते हैं शी जिनपिंग, BRICS समिट में शामिल होने की संभावना 2020 के बा... देश में मूंग दाल की कमी, विदेश से मंगानी पड़ रही है दाल  केंद्र ने कम रखा मप्र का खरीदी कोटा कि...

धान खरीद में हुए अनियमितता के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसकी विवेचना में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी ने 6 दरोगा सस्पेंड कर दिए गए हैं।

उप्र. | चंदौली थाना अंतर्गत धान खरीदी केंद्रो पर हर साल विवाद की स्थितियां बनती है। देखा जाए चंदौली. धान के कटोरे में धान की सही तरीके से खरीद बड़ा मुद्दा बना रहता है। धान के क्रय केंद्रों पर जांच पड़ताल के बाद हर साल क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होता है। इसी क्रम में 2018 में धान खरीद में हुए अनियमितता के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसकी विवेचना में लापरवाही बरतने के आरोप में 6 दरोगा सस्पेंड कर दिए गए हैं।
दरोगा को संस्पेंड करने की एसपी ने की कार्यवाही
कोर्ट के आदेश पर एसपी चंदौली ने यह कार्रवाई की है. एक साथ 6 दरोगा के निलंबन से पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति है. एडिशनल एसपी दयाराम ने निलंबन की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि 2018 में जिले के विभिन्न धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद में भ्रष्टाचार सामने आने पर तत्कालीन डीएम नवनीत सिंह चहल के निर्देश पर सदर व चकिया कोतवाली समेत अन्य थानों पर 6 क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।
विवेचको ने की लापरवाही
जिसकी विवेचना क्षेत्रीय हल्का प्रभारी कर रहे थे. लेकिन विवेचना के दौरान विवेचकों ने लापरवाही बरतते हुए नियम 141 के तहत किसी भी आरोपी को नोटिस तामील नहीं कराया गया और विवेचना पूर्ण करते हुए कोर्ट को अपनी रिपोर्ट प्रेषित कर दी.। कोर्ट में ट्रायल के दौरान यह बात सामने आ गई कि विवेचना में लापरवाही बरती गई. और सुप्रीम कोर्ट की रूलिंग के मुताबिक नियम 141 के तहत बिना नोटिस दिए आरोपी पक्ष की बात सुने, विवेचना पूरी कर ली गई. जिसको लेकर हाईकोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए एसपी चंदौली को इस मामले से जुड़े सभी विवेचकों पर कार्रवाई के लिए निर्देश किया।

- Install Android App -

एसपी चांदौली ने 6 विवेचकों कों निलंबित कर दिया

एसपी चांदौली ने कोर्ट के निर्देश पर अमल करते हुए इससे जुड़े सभी 6 विवेचकों चौथी यादव, शिवानंद वर्मा, सत्यनारायण शुक्ला, अवधेश सिंह, सुनील मिश्रा और राजकुमार को निलंबित कर दिया| इस बाबत एएसपी दयाराम सरोज ने बताया कि 2018 में धन क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ अनियमितता बरते जाने का मुकदमा दर्ज किया था|जिसकी विवेचना में लापरवाही बरतने के आरोप में 6 दरोगा निलंबित किये गए है.फिलहाल सभी को पुलिस लाइन से सम्बद्ध किया गया. जिसकी जांच सीईओ करेंगे।