के के यदुवंशी
सिवनी मालवा। नगर पालिका चुनाव के बाद भाजपा को पूर्ण बहुमत के बाद भी अटकलों का बाजार गर्म है और बाजार में चर्चा है कि कौन बनेगा नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा पूर्ण बहुमत के बाद अपना अध्यक्ष लगभग बनाएंगे लेकिन कांग्रेस के द्वारा भी अपना अध्यक्ष बनाने की कोशिश कर रहे है आखिर कांग्रेश पूर्ण बहुमत नहीं आने के बाद भी अपना अध्यक्ष कैसे बनाती है। यह सोचने वाली बात है भाजपा के 8 प्रत्याशी कांग्रेस के 4 प्रत्याशी 3 निर्दलीय उसके बाद भी कांग्रेसी अपना अध्यक्ष बनाने की कैसे सोच सकती है। यह सोच का विषय है लेकिन अभी बाजार में चौक चौराहों पर राजनीतिक बाजार गरम नजर आ रहा है केवल अध्यक्ष की चर्चा चल रही है चुनाव हुए और भाजपा ने अपना जीत का परचम बहुमतों के साथ लहराया है। परिणामों से पूर्व कांग्रेस के प्रत्याशियों के द्वारा बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे, लेकिन जनता ने ऐसा जवाब दिया 15 वाडों में से मात्र 4 पर ही सिमट कर रहे गए वह भी भगवान भरोसे जीत गई क्योंकि जनता तो यही कह रही है। कहते हैं लोकतंत्र में जिसके साथ बहुमत होता है जीत उसी की होती है। जीत दर्ज करने के बाद भाजपा को तो भारी बहुमत मिला है और नगर परिषद की कुर्सी पर भी भाजपा का ही अध्यक्ष बैठेगा लेकिन भाजपा के जीते हुए पार्षद सभी अपने आपको अध्यक्ष की कुर्सी के दावेदार मान रहे है। कुछ दबी जुबान में कह रहे हैं तो कुछ खुले आम जनता के बीच बोल रहे है, लेकिन जनता का रुख इन सब से परे है, जिन्होंने पूर्व में कितना हित किया है, यह सबके सामने स्पष्ट है और जो नए निर्वाचित पार्षद अध्यक्ष बनने का सपना सजा रहे है, उन्हें भी जनता बहुत अच्छे से समझती है। इसलिए जिन्हें सत्ता का लालच कुछ भी करवाने के लिए आतुर कर देता है। ऐसे लोगों से भाग्य बन नहीं सकता और नहीं शहर का विकास हो सकता है
ब्रेकिंग
हंडिया : आंगन मिलन सेवा में गूंजा सेहत का संदेश, महिलाओं को पोषण और एनीमिया से बचाव की दी जानकारी
गांधी जयंती पर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश, झाड़ू लेकर मैदान में उतरे कार्यकर्ता
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज
छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा?
गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा...
बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा
माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच
0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
