के के यदुवंशी, मकड़ाई समाचार,9926670074
सिवनी मालवा। नर्मदापुरम जिले की सिवनी मालवा तहसील में इस बार नगर पालिका चुनाव में रोचक मुकाबला होगा लगभग 7 साल बाद नगर पालिका का चुनाव होने जा रहा है। अब जनता राजनीतिक दलों को जवाब देगी पिछले कार्यकाल में पार्षदों ने जनता की किस तरह से मदद की मूलभूत सुविधा सड़क बिजली सफाई सहित मुद्दों पर शहर की जनता ने पार्षद चुने थे पिछले कार्यकाल में जो पार्षदों ने जनता से वादा किया था नहीं निभाया अब उन्हें जनता सबक सिखाएगी गुरुवार को भाजपा ने अपने पार्षदों के नाम घोषित कर दिए हैं लेकिन अन्य पार्टी अभी नहीं कर पाई जिससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में असमंजस बनी हुई है। सूत्रों की माने तो कांग्रेस , नागरिक मोर्चा, सहित दल शुक्रवार शाम तक अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर सकती है। नागरिक मोर्चा के द्वारा पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर एंट्री मारी थी जिसमें दोनों ही राष्ट्रीय पार्टियों को एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा था नागरिक मोर्चा के प्रमोद खंडेलवाल ने बताया कि इस बार हम 15 ही वाडो से हमारे प्रत्याशी घोषित होंगे हम शहर के नागरिकों की मदद करते आ रहे हैं हमने हमेशा भ्रष्टाचार के लिए आवाज उठाई है और शहर की जनता के लिए जनहित में कार्य की है। वहीं भाजपा ने अपने प्रत्याशी घोषित में कुछ पुराने चेहरों पर विश्वास फिर से जताया है लेकिन जनता के बीच में उनकी पकड़ नहीं रही जिससे भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं कांग्रेस पार्टी सहित अन्य दल भी जीतने वाले प्रत्याशी ढूंढने की तलाश में लगे हैं।
दोनों दलों के बागी प्रत्याशी बिगाड़ सकते हैं नगर पालिका चुनाव के समीकरण
सूत्रों की माने तो जो रूठे है उनका रुख संगठन के प्रति कैसा रहेगा यह देखना होगा। कांग्रेस की अधिकृत सूची का आना अभी बाकी हैं। इसी तरह आप पार्टी एवं निर्दलीयों की स्थिति भी अभी स्पष्ट नहीं हैं। पार्षद पद का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार के लिए शनिवार तक फार्म जमा किये जाने हैं। भाजपा ने पहले सूची जारी कर दी लेकिन
पार्षदों को जिता पाना इतना आसान नहीं होगा। वहीं कांग्रेस के लिए कुछ वार्डों में टिकिट के दावेदारों में जद्दोजहद बरकरार हैं। खासतौर पर वार्ड क्रमांक 3,2,1,5,6,7, को लेकर इसी तरह नागरिक मोर्चा, निर्दलीय एवं आप पार्टी का दावा सोचने मजबूर जरूर करता हैं कि दिग्गजों को भारी पड़ सकता है। कांग्रेस के युवा नेता समीर शर्मा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर तक हम लिस्ट जारी कर देंगे और हमारे 15 ही वार्डों के प्रत्याशी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे।