jhankar
ब्रेकिंग
विपणन संघ व एम.पी. एग्रो केंद्रों पर उर्वरक वितरण अस्थायी रूप से स्थगित 66 बच्चे घुटने-कमर तक पानी में नदी पार कर जाते हैं स्कूल  खातेगांव विधानसभा की पटरानी पंचायत का माम... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 10 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में एक मि.मी. औसत वर्षा दर्ज संपर्क अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर कलेक्टर ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया हंडिया : 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' के तहत किशोरियों ने जाना सरकारी व्यवस्था का कामकाज, एक्सपोजर विजिट स... 35 लाख की बकाया वसूली: हरदाखुर्द की 7 हेक्टेयर भूमि कुर्क, राशि जमा नहीं करने पर होगी नीलामी बेरोजगार युवाओं हेतु सुरक्षा जवान एवं ड्रोन पायलेट भर्ती हेतु लगेंगे शिविर बाल सुरक्षा, शिक्षा, बाल विवाह की रोकथाम, बाल स्वास्थ्य के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

नपाध्यक्ष द्वारा अजनाल नदी पर निरीक्षण के दौरान अजनाल नदी ठोकर रपटे की प्लेटें नदी में से निकालकर लगवाई 

मकड़ाई समाचार हरदा। नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन द्वारा बताया गया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा नदी ठोकर पर लगी इन लोहे की प्लेटों को निकाल कर नदी में फेंक दिया जाता हैं। जिससे नदी में पानी नहीं रुकने से नदी का जलस्तर कम हो जाता हैं। हरदा नगर पालिका द्वारा हर बार लोहे की प्लेटों को वेल्डिंग कर सुरक्षित किया जाता ताकि नदी में जलस्तर बना रहे और जल प्रदाय सुविधा की दृष्टि से हरदा बिरजा खेड़ी पंप हाउस में जल की पूर्ति बनी रहे। किंतु कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अपने निजी स्वार्थ के कारण इन लोहे की प्लेटों को तोड़कर निकाल कर नदी में वहा दिया जाता है। जिसका हृदय नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन द्वारा नगरपालिका टीम के साथ निरीक्षण किया गया और नदी से प्लेटों को निकलवा कर वेल्डिंग करवाई गई ताकि नदी का जलस्तर बना रहे।