नर्मदा नदी : 50 यात्रियों से भरी नाव हुई अनियंत्रित बड़ा हादसा टला, प्रशासन ने बंद करवाई नाव, इंजन भी किये जप्त
मकड़ाई समाचार होशंगाबाद शिवपुर। नर्मदा नदी बावरी घाट पर उस समय हडकम्प मच गया जब नर्मदा नदी पार करते समय यात्रियों से भरी नाव अनियंत्रित हो गई। पल भर में ही यात्रियों को सामने मौत का मंजर दिखाई देने लग गया। गनीमत रही कि इस घटना में नाव ठेकेदार ने समय रहते स्थिति को काबू में कर लिया। जेसे ही नाव के डूबने की स्थिति लगी ऊसी वक्त दो नाव बुलाकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।नही तो आज बहुत बड़ी घटना घट जाती।
जानकारी के अनुसार बावरी घाट पर, जब नर्माद नदी में 50 यात्री से भरी नाव , डगमगाने लगी, ताबड़तोड़ तरीके से, नाव ठेकेदार ने दूसरी नाव के माध्यम से, यात्रियों को उतारकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही, मौके पर थाना प्रभारी शिवपुर एसडीएम तहसीलदार , ने पहुंचकर सभी नावों को बंद कराया, और उन में लगे इंजनों को जप्त किया, घटना की जानकारी केहंड्रेड डायल शिवपुर को मिली, जिसके बाद थाना प्रभारी शिवपुर के हमराह हंड्रेड डायल आरक्षक अनिरुद्ध चौहान, पायलट अतुल यादव, आरक्षक महेंद्र गुर्जर, कमलेश मंडलोई, रिचा राजपूत, जितेंद्र, मौजूद रहे।

