jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

नव विवाहिता को आत्महत्या करने को मजबूर करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को चकमा दे रहा मुख्य आरोपी

मुंबई।नव विवाहिता अस्मिता मिश्र को आत्महत्या करने पर मजबूर करने वाले ससुराल पक्ष के 5 लोगों को काशीमीरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन अभी भी मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर है। वह पुलिस को लगातार चकमा दे रहा है। समाजसेवी एवं मृतक के पिता डॉ अमर मिश्र व्दारा काशीमीरा पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार अस्मिता की शादी 12 नवंबर 21 को हुई थी। लेकिन गौना मई माह में हुआ था। डॉ अमर मिश्र ने 35 लाख नगद एवं की गहने दिए थे। शुरू में अभय और अस्मिता में सब कुछ ठीक से चल रहा था। लेकिन धीरे धीरे दोनों में पैसों को लेकर विवाद शुरू हो गया। अभय कोई काम नहीं करता था। दिन भर घर में ही रहता था। अस्मिता किसी कम्पनी में सर्विस करती थी। इसलिए घर का पूरा खर्च इसी के ऊपर आ गया। बढ़ता खर्च और आय कम दोनों के बीच के विवाद का कारण बनता गया। इसी दौरान अभय मायके से पैसा लाने के लिए अस्मिता पर दबाव बनाने लगा। विवाद को शांत करने के लिए डॉ अमर मिश्र कई बार पैसे दिए। इससे ससुराल वालों की पैसे की हवस बढ़ती गयी। इसी दौरान अभय ने मकान खरीदने के लिए मायके से पैसा लाने के लिए अस्मिता पर दबाव डाला। अस्मिता ने इस बार उनकी मांग को सिरे से खारिज कर दिया। इससे गुस्साए अभय ने अस्मिता से मारपीट की। इसके बाद अभय उसे प्रताड़ित करने लगा । इसके बाद 24 फरवरी को अस्मिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी।
ससुराल वालों ने इस घटना को फांसी का रूप देने की कोशिश की, लेकिन वे अपनी चाल में ही फंस गए। यदि फांसी लगाने की घटना होती है तो सर्व प्रथम पुलिस को सूचित किया जाता है। लेकिन इन्होंने पुलिस और मायके वालों को सूचित किये बिना अस्मिता को मीरा रोड के वॉक हॉट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवती को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

- Install Android App -

लीपा पोती में जुटी रही पुलिस

पुलिस पीड़ित पक्ष की बजाय आरोपियों की मदद करने लगी। 3 दिन के बाद भी पुलिस ने एफआरआई दर्ज नहीं किया। इसके बाद वकील,पत्रकार , एवं समाज के प्रबुद्ध लोगों द्वारा काशीमीरा पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला गया। बढ़ती जा रही भीड़ को देख पुलिस के हाथ पांव फूल गए। इसलिए आनन फानन में मामला दर्ज किया। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी अभय मिश्र अभी फरार चल रहा है। उसे पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी।