jhankar
ब्रेकिंग
व्यापारी का बेग चुराकर भागे शातिर चोर , सिविल लाइन पुलिस ने चंद घंटो मे आरोपियों को किया गिरफ्तार !!... हरदा में लेंसकार्ट शोरूम पर बजरंग दल का विरोध, कर्मचारियों को लगाया तिलक सिवनी मालवा: देर रात शादी में खाने की बात पर खूनी संघर्ष चाकू-लाठी चले, एक की मौत, शिवपुर थाने का आर... मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न : विधायक दोगने ने वर ब... भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हुआ पूजन,अभिषेक विश्व कल्याण की कामना से दी आहुतियां परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर  : बेटियों  ने अखाड़े में दिखाए हैरतअंग... मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, 20 अप्रैल को इन जिलों में बारिश सागर : अस्पताल के ICU में पहुंच गया सांप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल हंडिया : नयापुरा में भक्ति का महाकुंभ, 5 दिन तक गूंजेगी संत सिंगाजी महाराज की कथा, उमड़ेगा जनसैलाब! हर्षानंदगिरी बनीं हर्षा रिछारिया, चमक-दमक वाली दुनिया छोड़ संन्यास अपनाया

नहर किनारे किसान का अधजला शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मकड़ाई समाचार जबलपुर। लहक़री गांव में एक किसान की नहर किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिली है, किसान का पूरा शरीर बुरी तरह से जला हुआ है। परिजनों ने किसान की मौत पर हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर बरेला थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेज दिया।

देर रात निकले घर के लिए सुबह तक नहीं आए

जानकारी के मुताबिक मृतक पारस पटेल किसानी के साथ-साथ गाड़ी भी चलाया करते थे। बीती रात काम से लौट कर वो अपने खेत पर दवाई डालने चले गए थे, खेत से लौटते समय उनके कुछ दोस्त मिल गए, अचानक ही उनकी मौत हो जाने पर परिजनों को सूचना दी जाती है।  मौके पर पारस की पत्नी और बेटे जब पहुँचते है तो वह जले हुए मृत मिलते है।

- Install Android App -

ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम के लिए किया मना

मृतक पारस पटेल की मौत के बाद ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम के लिए पत्नी को मना किया। ग्रामीणों का कहना था कि पारस की हार्ट अटैक से मौत हुई इस वजह से उनका शरीर ऐसा हो गया है,पारस का शरीर उनके खेत से तीन किलोमीटर दूर मिला है,परिजनों का आरोप है कि उनकी करंट लगाकर हत्या की गई है।

पुलिस ने जांच की शुरू

किसान पारस पटेल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और परिजनों के आरोप को बरेला पुलिस ने गंभीरता से लिया है लिहाजा इस पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है।  अब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है जिसके बाद खुलासा होगा कि आखिर कैसे पारस की मौत हुई है।