jhankar
ब्रेकिंग
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के मुआवजे पर छतरपुर में विरोध, प्रशासन के आश्वासन से खत्म हुआ आंदोलन इंदौर में हरियाली का मेगा प्लान: मानसून की पहली बारिश के साथ लगेंगे 3 लाख पौधे कोचिंग डिपो के सामने बड़ा हादसा टला: पाइप लाइन के गड्ढे में फंसा डम्पर प्रशासन सख्त कार्रवाई शुरू: कैंट एरिया में अवैध निर्माणों को किया गया ध्वस्त कलेक्टर दफ्तर में टीवी एक्ट्रेस की एंट्री, 300 करोड़ की जमीन पर कब्जे की साजिश का मामला हंडिया : बस स्टैंड मार्केट बना ‘अतिक्रमण का अड्डा’! टीन शेड माफिया हावी, छोटे दुकानदारों का दम घुटा—... हंडिया : सत्तु अमावस्या पर सेवा की मिसाल: पागल बाबा आश्रम के पं.रामकृष्ण दाधीच ने कराया सत्तू वितरण,... Harda news: मकड़ाई समाचार के संपादक मोहन गुर्जर से गाली गलौज, जान से मारने की धमकी ! सिविल लाइन में... सिटी बस पास महंगा होने से छात्र नाराज: किराया 600 रुपए हुआ, पास योजना बंद होने से बढ़ें दाम कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शनः एम्स के सामने चूहा पकड़ने का पिंजरा और कीटनाशक लेकर पहुंचे कार्यकर्ता

दुकान में शॉर्ट सर्किट से फैली भयानक आग, दुकानदार और नौकर जिंदा जले, मौत

मकड़ाई समाचार बालाघाट। बालाघाट जिले के बिरसा थाना अंतर्गत भूतना स्थित एक दुकान में शॉर्ट सर्किट होने से भयंकर आग भड़क गई जिसके कारण बड़ा हादसा हो गया। दुकान में मौजूद दो लोग इस भयंकर आग की चपेट में आकर झुलस गए जिनकी जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा शनिवार करीब रात 7-8 के बीच हुआ जहां हरि ओम किराना दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई।

- Install Android App -

घटना में 48 वर्षीय दुकानदार भवानी पिता कमलप्रसाद शरणागत और नौकर 60 वर्षीय बिसनु बैगा जिंदा जल गये। हादसे में नौकर बिसनु बैगा बिरसा की बुरी तरह झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दुकानदार भवानी शरणागत की देर रात जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव का पीएम करवा गया जिसके बाद शव को उनके परिजनों को सौंपा गया। मामले पर बिरसा थाना प्रभारी भरत नोटिया ने बताया कि शार्ट सर्किट से दुकान में भीषण आग लगी थी जिसके बाद दुकान संचालक और नौकर की मौत हो गई। घटना के बाद से ही ग्राम में शोक का माहौल है।