jhankar
ब्रेकिंग
किसानों के हित में एक बड़ा फैसला :‘कवच’ बनी मध्यप्रदेश सरकार, फिर खुला संस्थागत ऋण का रास्ता उल्लासः एक अभिनव पहल” के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा की जिले में मिशन कोड शक्ति के तहत स्कूल... सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली

निजी विद्यालय के शिक्षक ने 11 वीं कक्षा की छात्रा के साथ किया रेप, पोक्सो में मामला दर्ज

जानकारी मिलने पर ग्रामीण वहां पहुंचे और आरोपी शिक्षक को उसी के घर में घेर लिया

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर संभाग के जालोर में एक शिक्षक द्वारा 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक के घर का घेराव कर लिया और पुलिस को बुलाकर शिक्षक को गिरफ्तार करवाया गया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक पड़ताल में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी शिक्षक बाड़मेर में जाति बदलकर पढ़ा रहा था। जिसके बाद अब पुलिस अनुसंधान में कई अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है। घटना जालौर के बागोड़ा थाना क्षेत्र से जुड़ी है।

- Install Android App -

बागोड़ा थानाप्रभारी छतर सिंह देवड़ा ने बताया कि प्राइवेट स्कूल की एक नाबालिग छात्रा ने रिपोर्ट दी, जिसमें पीड़िता ने बताया कि उसके स्कूल के टीचर ओमप्रकाश मेघवाल ने नोट बुक लेने के बहाने उसे अपने घर पर बुलाया, जहां वह उसके साथ जबरदस्ती करने लगा और कमरे में ले जाकर उसके साथ रेप किया। जानकारी मिलने पर ग्रामीण वहां पहुंचे और आरोपी शिक्षक को उसी के घर में घेर लिया। जिसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया और शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस पड़ताल में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी शिक्षक यहां अपनी जाति बदल कर रह रहा था। मूल रूप से चूरु का रहने वाला ओमप्रकाश मेघवाल 6 महीने पहले ही यहां नौकरी करने लगा है और खुद को विश्नोई जाति का व्यक्ति बताता था। विश्नोई बता कर ही उसने यहां मकान किराए ले रखा था। घटना के सामने आने के बाद पुलिस अब आरोपी टीचर ओमप्रकाश मेघवाल के हिस्ट्री भी खंगालने में जुटी है।