ब्रेकिंग
पाकिस्तान के मित्र तुर्की से भारतीयो ने की अपनी डील की कैन्सिल! व्यापारियो और पर्यटकों ने किया किनार... हरदा: नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, आज रहटगांव में होगा कार्यकम, Aaj ka rashifal: आज दिनांक 16 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Ladli bahna: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित की टिमरनी: एस.डी.ई.आर.एफ. ने टिमरनी फॉरेस्ट डिपो में आम नागरिकों को दिया नागरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण Harda: पुलिस, राजस्व व खनिज विभाग का दल अवैध उत्खनन रोकने की कार्यवाही करें! कलेक्टर श्री जैन ने बैठ... लव जिहाद हंडिया : 16 साल की किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया 27 साल का अफराज, भेरूंदा में पकड़ाया, ... हरदा: छिदगांव मेल में बांस मेला व प्रदर्शनी सम्पन्न, कलेक्टर श्री जैन बोले बांस उत्पादों के विक्रय क... हरदा: बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की सेम्पलिंग नियमित रूप से की जाए! कलेक्टर श्री जैन ने बैठ... हंडिया: हरदा में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा को लेकर हंडिया में भाजपा ने बैठक कर बनाई रणनीति, क्या बोले...

पंकज सिंह का प्रचार करने पहुंचे मनोज तिवारी का ‎किया विरोध

गा‎जियाबाद । नोएडा में भाजपा प्रत्याशी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह का प्रचार करने पहुंचे सांसद मनोज तिवारी को विरोध का सामना करना पड़ा। मनोज तिवारी का विरोध कर रहे लोगों ने न सिर्फ उनके खिलाफ नारेबाजी की बल्कि उन्हें जूता तक दिखा दिया। उनके विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सेक्टर-17 की झुग्गियों का बताया जा रहा है। इसमें अखिलेश यादव जिंदाबाद का नारा लागाते हुए लोग उन्हें वापस जाने के लिए कह रहे हैं। इस बीच एक वोटर पहले नारे लगाता है फिर जूता दिखाकर विरोध करता है। गौरतलब है ‎कि सांसद मनोज तिवारी नोएडा से चुनावी मैदान में उतरे पंकज सिंह का प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। वीडियो में एक महिला भी मनोज तिवारी का विरोध करती नजर आ रही है। वीडियो में नजर आ रहा है कि मनोज तिवारी के प्रचार के दौरान एक महिला भी अखिलेश यादव का नारा लगाते हुए वहां से चली जाती है। ये वीडियो नोएडा के सेक्टर-17 स्थित झुग्गी-झोपड़ी का बताया जा रहा है। मनोज तिवारी भाजपा प्रत्याशी के लिए डोर टू डोर कैंपेन करने पहुंचे थे। इसकी शुरुआत शाम को सेक्टर-17 झुग्गी झोपड़ी से हुई थी। यही उनका विरोध हो गया। विरोध के बावजूद मनोज तिवारी ने श्रमिक कुंज, सेक्टर-66, सेक्टर-71, सेक्टर-82 में डोर टू डोर कैंपेन चलाकर लोगो से पंकज सिंह को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। बता दें कि नोएडा के जे कॉलोनी में पूर्वांचल और बिहार के लोग भारी संख्या में रहते हैं। इन्हें जब मनोज तिवारी के आने की सूचना मिली तो भारी भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।