Rajasthan Panchayat Election Results: राजस्थान में आज 21 जिलों में हुए पंचातय चुनावों के परिणाम घोषित होना शुरू हो गए हैं। अब तक प्रदेश में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस, भाजपा के मुकाबले आगे नजर आ रही है। अब तक घोषित चुनाव परिणाम में पंचायत समिति सदस्य कांग्रेस के 249 और भाजपा के 220 उम्मीदवार चुनाव जीत चुके हैं। वहीं निर्दलीय व अन्य के खाते में 67 सीटें गई है। जिला परिषद सदस्य के लिए कांग्रेस को 11 व भाजपा को 5 सीटों पर अब तक सफलता मिल चुकी है। दोपहर 3 बजे तक तस्वीर पूरी तरह साफ होगी। 21 जिलों के में 636 जिला परिषद व 4371 पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में इस बार कांग्रेस और भाजपा के साथ ही राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने भी उम्मीदवार मैदान में उतारे थे।
सीकर,राजसमंद, प्रतापगढ़, उदयपुर,अजमेर,बांसवाड़ा, भीलवाड़ा ,चित्तौड़गढ़, नागौर, बीकानेर, बूंदी, चुरू, हनुमानगढ़, टोंक, झुंझुनूं, जैसलमेर, जालोर,पाली आदि 21 जिलों के जिला परिषद सदस्यों व पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना हो रही है। किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के तहत अतिरिक्त सुरक्षा के बीच मतणना हो रही है। उम्मीद है कि शाम तक सभी 636 जिला परिषद सदस्यों और 4,371 पंचायत समिति सदस्यों की घोषणा हो जाएगी।
पंचायती राज चुनावोंं में पाली में खिला कमल
पाली पंचायती राज चुनाव के परिणाम में भाजपा ने एक बार फिर जिले में परचम लहराते हुए जिला परिषद की 33 वार्डों में से 30 पर भाजपा ने कब्जा किया ।वही तीन वार्ड पर कांग्रेस प्रत्याशी विजय रहे ।जिले की पंचायत समितियों की बात करें तो 10 पंचायत समितियों में से 9 पर भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला ।वही एक पंचायत समिति रोहट में कांग्रेस आगे रही । जिले में पंचायत समिति 192 सदस्य में से भाजपा ने 125 वार्ड में कब्जा जमाया वहीं कांग्रेस महज 53 सीटों पर सिमट कर रह गई। निर्दलीय प्रत्याशियों ने 12 वार्ड में जीत हासिल की है। वही जिले में पहली बार चुनाव मैदान में उतरी आरएलपी पार्टी ने भी अपना खाता खोला। आरएलपी के भी 2 सदस्य विजय रहे हैं। गौरतलब है कि पाली जिले में पिछली बार भाजपा ने जहां जिला परिषद के साथ दसों पंचायत समितियों में अपना प्रधान बनाने में कामयाब रही ,वहीं इस बार रोहट पंचायत समिति में कांग्रेस को बहुमत मिला । सोजत, पाली ,बाली ,रानी, देसूरी, सुमेरपुर ,मारवाड़ जंक्शन, रायपुर वह जैतारण में अपना कब्जा जमाया ।पंचायत समिति चुनाव में सबसे बड़ी बात यह रही कि जिला प्रमुख जिला प्रमुख पेमाराम चौधरी ने पंचायत समिति रायपुर से अपना किस्मत आजमाते हुए चुनाव मैदान में उतरे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा ।रोहट पंचायत समिति से निवर्तमान प्रधान पति सिद्धार्थ सिंह को भी हार का सामना करना पड़ा । इधर भाजपा के जिला प्रमुख के प्रमुख चेहरो में अनुराधा सिंह, रश्मि सिंह, मीनाक्षी कवर, वह नंदिनी चौधरी ने जीत हासिल की है।
भाजपा 10
कांग्रेस 7
निर्दलीय 2
हर बार तरह यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। हाल ही में घोषित ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम निकाय चुनाव के बाद सभी की नजर इन चुनाव परिणामों में पर भी है। इन चुनावों के लिए चार चरण में वोटिंग हुई थी। 23 नवंबर, 27 नवंबर, 1 दिसंबर और 5 दिसंबर। चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले मतपत्रों की गिनती होगी और इसके बाद ईवीएम खोली जाएंगी। 11 बजे पहले नतीजा आने की उम्मीद है।
राज्य चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि 636 जिला परिषद पदों के लिए 1,778 उम्मीदवार और 4,371 पंचायत समिति पदों के लिए 12,663 उम्मीदवार मैदान में हैं। सभी चरणों के लिए मतों की गिनती सुबह 9 बजे से सभी जिला मुख्यालयों पर शुरू हो गई है। पंचायत के मुखिया या प्रमुख का चुनाव 10 दिसंबर को होगा और उप प्रमुख का चुनाव 11 दिसंबर को होगा।
क्यों अहम हैं राजस्थान के ये पंचायत चुनाव
इन चुनाव परिणाम से यह साफ होगा कि राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में भाजपा और कांग्रेस, में से किसका दबदबा है। वैसे भी राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार आरोप लगाती रही है कि भाजपा उसकी सरकार को गिराने की लगातार कोशिश कर रही है। इस तरह यहां जो भी पार्टी ज्यादा सीट जीतेगी, वह अपनी आवाज बुलंद करेगी।

