jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती का 61वां पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मन... 24 जून 2026 – मध्यप्रदेश में हादसो की हलचल 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश के प्रमुख खबरें 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश का मौसम समाचार 🌧️ 24 जून 2026, बुधवार – देश का मौसम समाचार  🌦️ पेट्रोल भरवाने जाओ या जान जोखिम में डालो? अर्जुन फ्यूल्स के पहुंच मार्ग पर सवाल ही सवाल! 24 जून 2026, बुधवार – देश -विदेश की मुख्य खबरों की झलक 24 जून 2026, बुधवार - सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल इंदौर की नीट छात्रा निक्की यादव का नर्मदा नदी में मिला शव Mp न्यूज़ : सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ न...

पटना में बिहार के 30 जिलों के लिए मौसम का अलर्ट जारी

पटना। बिहार में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। राज्‍य के लोगों को अभी ठंड से मुक्‍त‍ि मिलती दिखाई नहीं दे रही है। राज्‍य में कल से बारिश के आसार हैं। पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने पटना सहित राज्‍य के 30 जिलों के लिए बारिश के साथ ही बिजली चमकने और मेघ गर्जन का पूर्वानुमान जारी किया है। चार फरवरी को राज्‍य के चार जिलों में तेज बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने कटिहार, जमुई, बांका और मुंगेर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राज्‍य के अन्‍य जिलों के लोगों को भी तीन और चार फरवरी के दिन सावधान ही रहना चाहिए।

- Install Android App -

कोहरे का भी दिखता रहेगा असर

कोहरे का असर भी राज्‍य में दिखता रहेगा। बिहार के ज्‍यादार जिले फिलहाल घने कोहरे की चपेट में रह रहे हैं। न्‍यूनतम और अधिकतम तापमान लगातार काफी कम है। बिहार के ज्‍यादातर शहरों में न्‍यूनतम तापमान नौ डिग्री से कम दर्ज किया गया है। अररिया का न्‍यूनतम तापमान करीब सात डिग्री दर्ज किया गया।