jhankar
ब्रेकिंग
सिरोही में 1 करोड़ की अफीम जब्त, MP का तस्कर गिरफ्तार MP Weather: 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, हरदा समेत 5 जिलों में धूप आज का राशिफल – शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, कैसा रहेगा आ... ग्राम भिलाड़िया कलां में डेंगू का कहर, दर्जनों लोग चपेट में आने की सूचना गांव में दहशत का माहौल, Today mandi bhav:हरदा जिले की चार कृषि उपज मंडियों में किसानों की उपज की बंपर आवक, टिमरनी में मक्का ... हरदा में RO प्लांटों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, जांच टीम पहुंचते ही संचालकों में मचा हड़... 7 दिवसीय आपदा मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण सम्पन्न मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर हरदा में आयोजित मेरा एमपी शतरंज प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंत... हरदा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी

पटवारी ने खसरा नक्शे में हेरफेर कर दूसरे किसान के नाम पर चढ़ा दिया ,कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग की

पटवारी द्वारा राजस्व भूमि खसरे में गड़बड़ी कर भू स्वामी ही बदल दिए ऐसे प्रकरण सरकारी दस्तावेज में छेड़छाड़ करना अपराध है।जिस पर प्रशासन की गरिमा को भी ठेस लगती है। कलेक्टर सें मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्यवाही की प्रार्थी ने गुहार लगाई।
डैनी उतपुरे मकड़ाई समाचार ब्यूरो बैतूल |आठनेर ब्लॉक के ग्राम नयेगांव देहगुड़ निवासी आवेदक विनय पिता भुदेव खाकरे नयेगांव देहगुड़ का स्थाई कृषक है ज्ञात हो कि पटवारी अमर सिंह चांगले द्वारा ग्राम नयेगांव देहगुड़ के आवेदक विनय पिता भूदेव खाकरे की निजी भूमि खसरा नंबर 28 रकबा 2.525 हेक्टेयर से संबंधित है यहां भूमि आवेदक विनय पिता भूदेव खाकरे के दादा स्व.मानक पिता रामू किराड़ द्वारा 1961 में सोनू शिवबा से खसरा नंबर 110, – 111 /1 मेरे रकबा 13.34 एकड़ भूमि खरीदी गई थी|जिसका एक जाई नक्शा 13.34 एकड़ का पटवारी सीट 2/3 वर्ष 1978-79 में बना हुआ है जिसका खसरा नंबर पुराना 110/2 111/3 था वर्ष 2015-16 के अधिकार अभिलेख के कार्य के अंतर्गत पारिवारिक बंटवारे में रकबा 2.525 एक्टर जिसका नया खसरा नंबर 28 आवेदक विनय पिता भूदेव खाकरे के नाम पर आया है |

- Install Android App -

पटवारी  ने मोटी रकम लेकर नक्शे मे बड़ी हेराफेरी की
वर्ष 2015-16 के अधिकार अभिलेख के कार्य के साथ बने नक्शे में किसी सक्षम राजस्व अधिकारी के आदेश के बिना पटवारी अमर सिंग चांगडे द्वारा दिलीप पिता सुखदेव महादूले निवासी बैतूल एवं सुंदर बाई पति सुखदेव महादुले निवासी बैतूल से मोटी रकम लेकर नक्शे मे बड़ी हेराफेरी कर खसरा नंबर 28 की भूमि दिलीप पिता सुखदेव महादुले एवं सुंदर बाई पति सुखदेव महादूले के नाम से नया खसरा नंबर 8 एवं 15 में बना दिया गया है और पटवारी अमर सिंग चागड़े ने दिलीप पिता सुखदेव महादुले , सुंदर बाई पति सुखदेव महादूले की भूमि जो कि उन्होंने वर्ष 2002-03 में रामजी पिता परसराम एवं गौरी बाई जोजे रामजी चुडामन से 1.011 हेक्टर 1.011 अलग-अलग खरीदी थी जिसका स्थान बदलकर आवेदक विनय पिता भूदेव खाकरे की भूमि खसरा 28 में बना दिया पटवारी अमर सिंग चांगड़े द्वारा हेराफेरी कर गम्भीर अपराधिक कृत्य किया जो कि भा द स की धारा 467 468 एवं 120/B एवं धारा 420 के अंतर्गत गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है उपरोक्त धाराओं के अंतर्गत मामला कायम कर आवेदक विनय पिता भूदेव खाकरे ने कलेक्टर महोदय से आग्रह करते हुए इस मामले की शीघ्र जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है