jhankar
ब्रेकिंग
हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में... भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्...

पति और पत्नी मिलकर चलाते थे बड़ा रैकेट, बेटियों की शादी करवाने के नाम पर लोगों को लगाते थे चूना 

शादी के नाम पर स्कीम चलाकर लोगों से करीब पांच करोड़ की ठगी कर ली

नौबतपुर : बेटियों की शादी के नाम पर करोड़ों रुपयों की ठगी मामले में शुक्रवार की रात नौबतपुर पुलिस ने मुख्य आरोपित उपेंद्र राय उर्फ राजन की पत्नी विजंति देवी को खगौल स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके घर से काफी मात्रा में ठगी में इस्तेमाल कागजात भी बरामद हुए हैं। इनमें आधार कार्ड, पासबुक, रुपयों की लेन देन की पंजी व बेटी की शादी के नाम पर महिलाओं से लिए गए आवेदन आदि शामिल हैं। इसके अलावा घर से 13 हजार नकदी भी जब्त हुई। मुख्य आरोपित उपेंद्र राय अभी भी फरार है।

- Install Android App -

थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि नौबतपुर थाना क्षेत्र के वरुणा गांव निवासी शकुंतला देवी द्वारा उपेंद्र राय उर्फ राजन, पत्नी विजंति देवी व रंजीत ठाकुर समेत आधा दर्जन लोगों को नामजद करते हुए गुरुवार को नौबतपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। बताया कि शनिवार को विजंति को दानापुर व्यवहार न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

मनेर थाने के शेरपुर गांव निवासी उपेंद्र राय उर्फ राजन ने करीब दो वर्ष पूर्व ह्यूमन लोक सेवा समिति ट्रस्ट के नाम से संस्था बनाई थी। इसके नाम पर कई स्थानों पर कार्यालय खोले गए थे। जहां शादी के नाम पर स्कीम चलाकर लोगों से करीब पांच करोड़ की ठगी कर ली थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।