jhankar
ब्रेकिंग
किसानों के हित में एक बड़ा फैसला :‘कवच’ बनी मध्यप्रदेश सरकार, फिर खुला संस्थागत ऋण का रास्ता उल्लासः एक अभिनव पहल” के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा की जिले में मिशन कोड शक्ति के तहत स्कूल... सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली

पति के लिए खाना लेने गई महिला से पांच बदमाशों ने बारी-बारी किया रेप, बिन कपड़ो के थाने पहुंची पीड़िता

रोती हुई बिन कपड़ो के जीआरपी थाने पहुंची महिला

जयपुर: पति के लिए खाना लेने निकली 35 वर्षीय महिला को पांच बदमाशों ने अपने हवस का शिकार बनाया। जांच अधिकारी ने बताया कि महिला का पति शराब के नशे में था। महिला रात 12 बजे के आस-पास उसके लिए खाना लेने के लिए निकली थी। इसी दौरान पांच बदमाश महिला को उठाकर रेलवे ट्रैक के पास ले गए, जहां एक-एक कर बदमाशों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान महिला के सभी कपड़े बदमाशों ने फाड़ दिए थे। यह पूरा मामला जयपुर जंक्शन के पास कल्पना ट्रेवल्स के नजदीक घटित हुई।

- Install Android App -

रोती हुई बिन कपड़ो के जीआरपी थाने पहुंची महिला
घटना के बाद महिला रोती हुई बिन कपड़ो के जीआरपी थाने पहुंची। जीआरपी थाना पुलिस ने महिला की हालत देख सबसे पहले महिला को कपड़े दिए, जिसके बाद पीड़िता की जानकारी के अनुसार पुलिस ने इलाके में दबिश देना शुरू किया, लेकिन जीआरपी पुलिस को कोई बदमाश नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलने पर जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम भी मौके पर पहुंची। महिला का पुलिस ने मेडिकल करवाया दिया हैं। मौके पर पहुंची एफएसएल के अधिकारियों को महिला ने सारी जानकारी दी। एफएसएल के अधिकारियों ने मौके से कई साक्ष्य भी लिए हैं। पुलिस आस पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।

पति के लिए खाना लेने जा रही थी पीड़िता
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला यहां पर अपने पति के साथ यूपी की ट्रेन पकड़ने के लिए आई थी। पीड़िता का पति शराब के नशे में धुत था। पुलिस ने कहा पीड़िता अपने पति के लिए खाना लेने के लिए गई थी। उसी दौरान बदमाशों ने महिला को पकड़ लिया और रेलवे पटरी की साइड में ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ बालात्कार किया।”

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
घटना के बाद जीआरपी पुलिस ने थाने में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपियों का पता लगाने के लिए जीआरपी थाना, सदर थाना और सोडाला थाना पुलिस कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता का मेडिकल करवाया जा चुका है, उसकी हालत अब ठीक है।