jhankar
ब्रेकिंग
गुर्जर महिला मंडल की हुंकार—नशे से दूरी, समाज में एकता और बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी 20 अगस्त 2026 हरदा जिले की प्रमुख खबरें हरदा में बदले मौसम से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा,स्थानीय प्रशासन से साफ-सफाई... संत सिंगाजी महाराज का 467वां निर्वाण दिवस कल मनाया जाएगा "बूथ की जमीनी स्थिति जाने बिना संगठन मजबूत नहीं होगा" - उषा नायडू हरदा : दूध विक्रेताओं की हड़ताल, डेयरी संचालकों ने किया विरोध 🕉️ तिलभांडेश्वर कांवड़ यात्रा 24 अगस्त को, विधायक अभिजीत शाह करेंगे शुभारंभ हरदा रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत 

पति ने की पत्नी की हत्या : सबूत मिटाने के लिए शव को घर के पीछे जलाया, गांव वालों ने पूछा तो कहा- सांप परेशान करता है, इसलिए लगाया हूं आग

मृत महिला का भाई जब पूछने के लिए आया तो उसे नर्मदा की परिक्रमा पर पत्नी के जाने की जानकारी दी

मकड़ाई समाचार धार। धार जिले में मामूली विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया। और रिश्तेदारों को गुमराह करता रहा, लेकिन पुलिस ने चार दिन के अंदर मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

- Install Android App -

मामला धार जिले के निसरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम डेहर का है। 17 अप्रैल को राधु सिंह का उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि राधु ने अपनी ही पत्नी दया बाई उम्र 35 साल की हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के लिए आरोपी ने घर के पीछे ही शव को जला दिया। जब लोगों ने पूछा तो कहा कि सांप परेशान करता है। इसलिए लकड़ियों में आग लगाया हूं।

वहीं, मृत महिला का भाई जब पूछने के लिए आया तो उसे नर्मदा की परिक्रमा पर पत्नी के जाने की जानकारी दी, लेकिन महिला के भाई को आशंका हुई तो वह पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद शुक्रवार पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राधु से सख्ती से पूछताछ की। जिसमें उसने पत्नी की हत्या कर आग के हवाले करने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने मृतका की हड्डियों को बरामद कर जांच के लिए लैब में भेजा है। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।