jhankar
ब्रेकिंग
पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मां... गेहूं की फसल अच्छी होगी, मनुष्य व पशुधन पर रहेगा बीमारी का संकट हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग, पुरानी शिकायत बंद होने पर सचिन तिवारी फिर पहुंचे CM हेल्पला... सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना

पार्टियां समय पर चुनाव कराने के पक्ष में, जारी है EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Election Commission PC : साल 2022 के शुरू में होने वाले 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए सियासी सरगर्मियां जारी हैं। लखनऊ में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया कि चुनाव को लेकर उन्हें सभी पक्षों का रुख जाना है। राजनीतिक दलों का मानना है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए चुनाव कराए जाएं। सुशील चंद्रा ने बताया कि आयोग किस तरह मतदाता सूची पर काम कर रहा है। माना जा रहा है कि थोड़ी देर में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। ऐसा होता है तो तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लग जाएगी। बता दें, कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच मांग उठ रही है कि रैलियों पर रोक लगाई जाना चाहिए और चुनाव भी टाल दिए जाना चाहिए।

चुनाव आयोग जारी सकता है मतदान का पूरा शेड्युल

- Install Android App -

इससे पहले ही माना जा रहा था कि चुनाव टलने की संभावना कम है। कहा गया था कि चुनाव आयोग सख्त गाइडलाइन के साथ मतदान की तारीखों का ऐलान कर सकता है। यूपी और पंजाब जैसे बड़े राज्यों में मतदान के चरणों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाई जा सकती है, ताकि भीड़ न जुटे। मतदान केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन सख्ती से किया जाएगा।

इन पांच राज्यों में चुनाव होने हैं

साल 2022 के शुरू में जिन पांच राज्यों में चुनाव होने हैं, ये हैं – यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर। इन राज्यों में चुनाव ने तैयारियों का जायजा ले लिया है। चुनाव आयोग की टीमों ने सभी राज्यों में जाकर बैठकें की हैं। वहीं दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ भी बैठक हो चुकी है। चुनाव आयोग की सबसे बड़ी चिंता यही थी कि कोरोना के एक बार फिर बढ़ते मामलों के बीच कैसे मतदान करवाया जाए?