jhankar
ब्रेकिंग
पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मां... गेहूं की फसल अच्छी होगी, मनुष्य व पशुधन पर रहेगा बीमारी का संकट हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग, पुरानी शिकायत बंद होने पर सचिन तिवारी फिर पहुंचे CM हेल्पला... सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना

हरदा : युवा कांग्रेस ने किसानों को बीमा राशि दिलाने हेतु सौपा ज्ञापन

मकड़ाई समाचार हरदा। पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष बैतुल-हरदा संसदीय क्षेत्र प्रशांत आंजने द्वारा हरदा जिले में खरीफ 2019-2020 सोयाबीन फसल की बीमा व मुआवजा की तीसरी किश्त एवं बीमा राशी प्रदान किए जाने के संबंध में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौपा। सौपे गए ज्ञापन में लेख किया गया है कि हरदा जिले में खरीफ फसल 2019-2020 सोयाबीन में हरदा जिले के समस्त कसानों की सोयाबीन फसल पूर्ण रूप से नष्ट हो गई थी। जिसका सर्वे भी पूर्ण हो चुका था। जिसको अनावरी रिर्पो के अनुसार म.प्र. सरकार के द्वारा हरदा जिले में खरीफ फसल पूर्ण रूप से नष्ट मानी गई थी। म.प्र. सरकार द्वारा बीमें की अंतिम तारिख बढाकर कई किसानों से बीमें की राशि जमा कराई गई थी किन्तु आज 01 बर्ष से ज्यादा समय हो जाने के पश्चात् भी किसानो को कोई बीमा राशि प्रदान नही की गई हैै एवं मुआवजा राशि की तीसरी किसत भी हरदा जिले के किसानों के खाते में नही आई है जिससे की किसानों को भारी आर्थिक नुकसान व तंगी का सामना रना पड़ रहा है। वर्तमान समय में भी दिन प्रतिदिन मौसम की मार झेल रहे किसानों को आगामी फसल के अच्छे उत्पादन हेतु आज किसान को पैसे की सख्त आवश्यकता है जो कि उनके हक बरमा राशि से प्राप्त हो सकता है। अतः अनुरोध है कि है उक्त संबंध में उचित कार्यावाही कर किसान भाईयों के हित को दृष्टिगत रखते हुए खरीफ फसल 2019-2020 सोयाबीन की बीमा राशि किसान भाईयांे के खाते में जमा कराने का कष्ट करे।

- Install Android App -

ज्ञापन के दौरान युथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राहुल जयसवाल ,उपाध्यक्ष अनुग्रह तोमर, युवा नेता अजय सिंह राजपूत, राजू रिणवा, अनिल बिश्नोई, धर्मेंद्र चौहान सुरेंद्र बिश्नोई, राजेंद्र सिंह चौहान, गौतम बस्ट, पिंकू जयसवाल, अनिल महेरिया, आमीन खान, nsui जिला अध्यक्ष योगानंद राजपूत, nsui विधानसभा अध्यक्ष योगेश चौहान, शुभम सूरमा, सुलेमान ,अशोक राठौर, विशाल यादव, मुकेश यादव आदि लोग उपस्थित थे।