jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : सात दिनों से लापता है ‘गोटिया’ बैल, हंडिया में तलाश जारी; खेड़ा की ओर ले जाते दिखे दो लोग,,... एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के द्वितीय अतिरिक्त चरण की तिथियों में वृद्धि खुशियों की दास्तां : चार माह की बालिका सिया को जन्मजात हृदय रोग से मिली मुक्ति प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिये राजगढ़ में सेल्यूलाइटिस का बढ़ता खतरा: एक महीने में 70 से ज्यादा मरीज, संक्रमण बढ़ने पर काटना पड़ा प... पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ... हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद

पिता का सपना साकार नहीं कर पाया बेटा, BP की 170 गोलियां खाकर दी जान

भोपाल: भोपाल में एक 25 साल वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र ने पढ़ाई के बोझ के कारण आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार काफी दिनों से डिप्रेशन के शिकार छात्र राहुल भार्गव ने ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने वाली दवा की 170 गोलियां खा ली। हालत बिगड़ता देख उसने अपने दोस्तों को इसकी जानकारी दी। दोस्तों ने किसी तरह उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान राहुल की मौत हो गई।

- Install Android App -

परिजनों का कहना है कि राहुल ने 2010 में इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन लिया था। लेकिन कोर्स के दौरान बार-बार फेल हो रहा था और इसी के कारण वह काफी वक्त से डिप्रेशन में था। वहीं पुलिस का कहना है कि राहुल के पिता उसे PCS अधिकारी बनाना चाहते थे, जबकि राहुल की इच्छा थी कि वह अपना बिजनस करे। लेकिन जब राहुल पिता की इच्छा और इंजीनियरिंग की पढ़ाई दोनों ही पूरी न कर सका, तो उसने मौत को गले लगाने का रास्ता चुन लिया।