jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

पितृदोष से मुक्ति पाने के लिए वरदान है इंदिरा एकादशी का दिन

शुक्रवार दिनांक 05.10.18 को आश्विन कृष्ण एकादशी पर इंदिरा एकादशी मनाई जाएगी। भटकते हुए पितरों को गति देने वाली पितृपक्ष की इस एकादशी को श्राद्ध एकादशी भी कहते हैं। इस एकादशी में भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप का तुलसी पत्र से पूजन किया जाता है। इस एकादशी में किए गए दान पुण्यों से पितृ प्रसन्न होकर परिजनों को आशीर्वाद देते हैं। धर्मशास्त्रों के अनुसार जिन पितृगण की किसी कारण गति न हो सकती हो या ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जिन जातकों की कुण्डली में पितृदोष लगा हो उनके लिए यह एकादशी एक वरदान है। इस दिन पितृ के निमित गुड़-तिल का पिंड बनाकर चढ़ाया जाता है व उसे सूंघकर गाय को खिला देते हैं। इंदिरा एकादशी के विशेष पूजन व्रत व उपाय से पितृ दोष में मुक्ति मिलती है।

स्पेशल पूजन विधि: घर की दक्षिण दिशा में सफ़ेद कपड़ा बिछाकर शालिग्राम जी का विग्रह व पितृ यंत्र व चित्र रखें तथा स्टील का कलश स्थापित करें। कलश में जल, दूध, सुपारी हल्दी व सिक्के डालें, कलश के मुख पर अशोक के पत्ते रख कर उस पर नारियल रखें तथा विधिवत पूजन करें। शुद्ध घी का दीप करें, चंदन की अगरबत्ती जलाएं, चंदन चढ़ाएं, सफ़ेद फूल चढ़ाएं, साबुदाने की खीर का भोग लगाएं व 11 केले चढ़ाएं। पितृ के निमित गुड़ तिल के 11 पिण्ड अर्पित करें। तुलसी की माला से 108 बार यह विशेष मंत्र जपें। पूजन उपरांत खीर प्रसाद स्वरूप बांटे।
स्पेशल मंत्र: ॐ विष्णवे मुक्तानां परमगतये नमः॥

स्पेशल मुहूर्त: दिन 12:10 से शाम 15:00 तक।

अचूक टोटका: पितृ दोष से मुक्ति के लिए तुलसी पत्र मिला दही शहद का घोल शालिग्राम पर चढ़ाकर पितृ के निमित दान करें।

गुड हेल्थ के लिए: शालिग्राम जी पर चढ़े गुलाल से तिलक करें।
गुडलक के लिए: शालिग्राम जी पर चढ़ा नारियल पानी पिएं।

विवाद टालने के लिए: कर्पूर जलाकर शालिग्राम जी की आरती करें।

- Install Android App -

नुकसान से बचने के लिए: शालिग्राम जी पर गुलाबी फूलों की माला चढ़ाएं।

प्रोफेशनल सक्सेस के लिए: शालिग्राम जी पर पंचामृत चढ़ाएं।
एजुकेशन में सक्सेस के लिए: शालिग्राम जी पर चढ़ा सफ़ेद फूल नोटबुक में रखें।

बिज़नेस में सफलता के लिए: शालिग्राम जी पर चढ़े चंदन से वर्कप्लेस की दीवार पर टीका करें।

पारिवारिक खुशहाली के लिए: तुलसी माला से “ॐ प्रधानपुरुषेश्वराय नमः” मंत्र का जाप करें।

लव लाइफ में सक्सेस के लिए: शालिग्राम जी पर चढ़ा गुलाब का फूल बेडरूम में रखें।

मैरिड लाइफ में सक्सेस के लिए: शालिग्राम जी का पूजन कर शंख बजाएं।