jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

सर्वे: माया के रुख पर है NDA की सीटों का आंकड़ा

नई दिल्ली: ए.बी.पी. न्यूज-सी वोटर के ताजा सर्वे के मुताबिक पी.एम. के रूप में नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता अभी भी बरकरार है और 60 प्रतिशत लोग अभी भी उन्हें पी.एम. पद के लिए अपनी पहली पसंद मान रहे हैं। हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी की लोकप्रियता में भी इजाफा हुआ है और 34 प्रतिशत लोग उन्हें पसंद कर रहे हैं। अलबत्ता गठबंधन की संभावनाएं देखते हुए एन.डी.ए. की सीटें कम होती नजर आ रही हैं। खासतौर से यू.पी. में सपा-बसपा गठजोड़ भाजपा को नुक्सान पहुंचा रहा है। सर्वे के मुताबिक, एन.डी.ए. को 38 प्रतिशत वोट, यू.पी.ए. को 25 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं।
अभी लोकसभा चुनाव हुए तो एन.डी.ए. को 276, यू.पी.ए. को 112 और अन्य को 155 सीटें मिल सकती हैं। यानी एक बार फिर एन.डी.ए. की सरकार पूर्ण बहुमत से बन सकती है लेकिन 2014 के मुकाबले सीटें कम होती नजर आ रही हैं। सबसे अहम यह है कि एन.डी.ए. में भाजपा को 248 सीटें और सहयोगी दलों को 28 सीटें मिल सकती हैं। यूपीए में कांग्रेस को 80 और सहयोगी दलों को 32 सीटें मिल सकती हैं। यू.पी. इसमें सबसे महत्वपूर्ण है।
सर्वे के अनुसार, बसपा अकेले लड़ी तो भाजपा की 80 में से 70 सीटें आएंगी। अगर सपा, बसपा व कांग्रेस गठबंधन हो गया तो भाजपा केवल 24 तक ही सिमट जाएगी। ऐसे में महागठबंधन को 56 सीटें मिलेंगी। अगर कांग्रेस इससे अलग लड़ी तो भाजपा को 36, सपा-बसपा को 42 व कांग्रेस को 2 सीटें मिलेंगी। पर अगर यू.पी. में मायावती अकेले लड़ीं और तेलंगाना में टी.आर.एस. एन.डी.ए. के साथ लड़ी तो एन.डी.ए. को 331 सीटें, यू.पी.ए. को 100 सीटें और अन्य को 112 सीटें मिल सकती हैं। ऐसे में एक बार फिर मोदी सरकार भारी बहुमत के साथ आ सकती है।