jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी, ई-टोकन व्यवस्था का लाभ दिलाने ठोस कदम उठाए सरकार : शान... हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन जानिए आपका रहवासी प्लॉट वैध है या अवैध...? हरदा में नवजात शिशु को लावारिस छोड़ने का मामला! कैमरे में कैद हुईं महिलाएं ! नवजात बच्ची को छोड़ने ... शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा फिसला बैठक की सूचना देर से मिलने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने किया बहिष्कार, प्रशासन पर लगाए आरोप 23 अक्टूबर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ .. आज सुबह की सबसे बडी़ खबर तिब्बत में 7 तीव्रता के भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 की मौत, 339 घर ढहे जयपुर - दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा MP Soybean Bhavantar Yojana 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 24 अक्टूबर तक मौका

पीएम किसान योजना की 13 वी किश्त कब आएंगी किसानो के खातों में, इन किसानो के अटक सकती किस्त, जाने…..पूरी जानकारी

मकड़ाई समाचार दिल्ली। पीएम किसान योजना की 13वीं किश्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए एक खुशखबरी आई है। आपको बता दे नए साल के पहले महीने में उनको पीएम किसान की अगली किश्त दी जा सकती है। लेकिन इसी बीच योजना के बारे में एक खबर यह भी है कि जिन किसानों ने अपने भूलेख का सत्यापन नहीं कराया है या जिन्होंने अपनी केवाईसी नहीं कराई है, उनको पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त अटक सकती है।

क्या है योजना

पीएम किसान योजना से गरीब किसानो को फायदा मिल रहा है।पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की वार्षिक आर्थिक मदद की जाती है। यह राशि किसानों के खाते में तीन नियमित किस्तों में भेजी जाती है। हर किस्त में किसानों को 2000 रुपये की राशि मिल जाती है। पीएम किसान योजना की किस्त हर 4 महीने के बाद किसानों के खाते में जमा की जाती है। आपको बता दे इस हिसाब से देखें तो पीएम किसान की 12वीं किस्त अक्टूबर 2022 में किसानों के खाते में भेज दी गई है। इसके बाद अगली क़िस्त जनवरी 2023 में कभी भी किसानों को 13वीं किस्त जारी हो सकती है।

- Install Android App -

फर्जी दावों के चलते नाम लिस्ट से काट दिया

पीएम किसान योजना सभी योजना में से महत्वपूर्ण योजना मानी जाती है।पीएम किसान योजना किस्त आने से पहले सरकार ने भूलेखों का सत्यापन न कराने और केवाईसी नियमों का पालन न करने के लिए हजारों किसानों का नाम लिस्ट से काट दिया है। इस योजना में फर्जी दावों के चलते भी बहुत से लोग लाभार्थी सूची से बाहर किए गए हैं। उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और महाराष्ट्र में बहुत से मामले ऐसे मिले हैं, जब लोगों ने इस योजना का लाभ गलत तरीके से लिया है।

केवाईसी नहीं हुई तो ,पैसा अटक सकता

अभी भी जिन किसानो की केवाईसी नहीं हुई है उनके खातों में अगली क़िस्त का पैसा अटक सकता है।पीएम किसान की वेबसाइट पर जाकर लिस्ट चेक करनी है। यहां आप केवाईसी और वेरिफिकेशन के माध्यम से भी किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं। जिसे किसानो तो पता चल जाएंगे की कब और कितनी किस्ते ट्रांसफर की जा चुकी है। पीएम किसान की 13 वी क़िस्त की जानकारी भी इस वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है।