मकड़ाई समाचार इंदौर। मांगलिया रेलवे ट्रैक के पास मिले नाबालिग लड़की के शव की शिनाख्त हो गई है। उसका पीथमपुर से अपहरण हुआ था। पीथमपुर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस भी दर्ज है। शक है कि दुष्कर्म की नीयत से हत्या की गई है।
इंदौर के शिप्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत मांगलिया रेलवे ट्रैक पर शनिवार को नाबालिग लड़की का शव मिला था। रविवार को पीथमपुर का एक परिवार थाने पहुंचा और बताया कि वह उसकी बेटी है। परिवार ने बताया कि उनकी 13 वर्षीय लड़की सातवीं कक्षा में पढ़ती थी। वह 22 मार्च की शाम को घर से ट्यूशन जाने के लिए निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। काफी ढूंढने पर भी नहीं मिली तो थाने में अपहरण की शिकायत भी की।

