ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने किसानों को दी 20वीं किस्त की सौगात, कहा- बेटियों के सिंदूर का बदला पूरा हुआ जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर बिहार में 65 लाख मतदाता बाहर, पंजीकृत की संख्या घटकर 7.24 करोड़ हुई ऑपरेशन सिंदूर में सैन्य के साथ-साथ नागरिक विभागों की भूमिका महत्वपूर्ण: रक्षा मंत्री सिंहस्थ से पहले उज्जैन को बड़ी सौगात, खुलेगा आकाशवाणी का स्टूडियो 95 साल का रिकॉर्ड टूटा: जबलपुर में जुलाई बनी जलप्रलय की गवाह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इंदौर का बड़ा कदम, गार्डन विकास पर खर्च होंगे 50 करोड़ शिलांग हनीमून मर्डर पर बनेगी फिल्म, नाम हुआ फाइनल संदेश जैन बने एम्स भोपाल के नए डिप्टी डायरेक्टर अनिल अंबानी की बढ़ी मुश्किलें, 17,000 करोड़ रु. लोन फ्रॉड में समन जारी

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार,आज पैतृक गांव आंखमऊ किया जाएगा

मकड़ाई समाचार भोपाल। जेडीयू जनता दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व समाजवादी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की पार्थिव देह आज चार्टर्ड विमान के जरिए दिल्‍ली से भोपाल लाई जा रही है।सुबह करीब साढ़े 11 बजे पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्‍य दिग्विजय सिंह शरद यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए ओल्ड एयरपोर्ट पहुंचे। दिग्विजय के साथ उनके पुत्र व प्रदेश के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा भी हैं। इसके बाद शरद की पार्थिव देह को नर्मदापुरम के माखननगर में स्‍थित पैतृक गांव आंखमऊ रवाना किया |  जहां दोपहर पूरे राजकीय सम्‍मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्‍विजय सिंह भी उनके अंतिम संस्‍कार में शामिल होंगे।शरद यादव के अंतिम संस्‍कार में उनके ग्राम आंखमऊ में विशिष्ट लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित अन्य राजनेता भी पहुंचेंगे। शरद यादव के पुश्‍तैनी घर पर सुबह से ही लोगों का तांता लगा है। लोगों की भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस के साथ ही माखननगर का पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

- Install Android App -

शरद यादव के पुश्‍तैनी घर पर सुबह से ही लोगों का तांता लगा है। लोगों की भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस के साथ ही माखननगर का पुलिस बल भी तैनात किया गया है। आंखमऊ में लोग गमगीन है, कई घरों में सुबह से चूल्हा नहीं जला है। शरद यादव लोगों के में काफी प्रसिद्ध थे। वर्ष 2019 में आखिरी बार होली के अवसर पर माखननगर पहुंचे थे। भतीजे नवीन यादव ने बताया कि अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन के अधिकारी पहुंच चुके हैं। अंतिम संस्कार दोपहर 01 बजे किया जाएगा।
कलेक्टर नीरज सिंह, एसपी डा गुरकरन सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर व्यवस्था की जा रही है। राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार के लिए पुलिस लाइन से जवानों को ले जाया जा रहा है। ग्राम आंखमऊ में पैतृक निवास के पास ही एक खलिहान में शरद यादव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके रिश्‍तेदार व समाज के लोग देर रात ही आंखमऊ पहुंच चुके हैं। नवीन ने बताया कि बिहार सहित अन्य जगहों से भी लोग संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं।