jhankar
ब्रेकिंग
₹7.30 करोड़ की लागत से बनेगी घोघई नदी पर पुलिया, विधायक अभिजीत शाह ने किया भूमिपूजन खेत बचाओ अभियान के तहत गांवों में कृषक चौपाल आयोजित बानापुरा में फिर खुला स्पा सेंटर, नगर में चर्चा तेज अनुमति को लेकर सवाल, नागरिकों ने की जांच की मांग हरदा में 450 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम टेप और रिफ्लेक्टर धार में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर पुलिया से नीचे गिरी कार, आग लगने से 4 युवक जिंदा जले, 1 गंभीर पीथमपुर हादसे में मृत मासूमों को जागो जन रजक समाज ने दी श्रद्धांजलि नर्मदांचल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा 50वें जन्मदिन पर नेमा दंपती ने लिया अंगदान का संकल्प, ऑनलाइन फॉर्म भरकर ली शपथ कोटा में पपीते में दिखे गणपति, बगीचे का फल बना आस्था का केंद्र गिर गाय के नाम पर सोयाबीन तेल और केमिकल से बना घी बेचने का भंडाफोड़, जूनागढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी...

प्रदेश उपाध्यक्ष अभिजीत शाह ने क्षेत्र में खराब हुई सोयाबीन फसल का लिया जायजा

मकडाई समाचार सिराली। क्षेत्र में सोयाबीन की फसल पूरी तरह खराब हो चुकी है। परंतु भाजपा सरकार एवं अधिकारियों द्वारा फसल का नुकसान मात्र 20% दर्शाया जा रहा है, जो एकदम गलत है। इस वजह से क्षेत्रवासियों की मांग पर आज किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिजीत शाह ने टिमरनी विधानसभा के तहसील सिराली के ग्राम जूनापानी, ललया चापड़, रिछाड़िया, कोतमी साबलखेड़ा, अंजरुद रेयत, धोघड़ा घाट, कुकड़ापनी,रामटेक रेयत का दौरा किया। एवं जिन खेतों में या गांव में गाड़ी नहीं जा सकती, वहां बाइक से जाकर ग्रामीणों के साथ निरीक्षण किया। जिसमें पाया कि फसल 90% प्रतिशत तक खराब हो चुकी है। प्रत्येक गांव में बैठकर ग्रामसभा को संबोधित कर हर गांव का एक एक पंचनामा बनवाया एवं ग्रामीणों के 7 फीट की तस्वीरें ली। इसे संबंधित अधिकारी को तस्वीर सहित दिया जाएगा एवं मांग की जाएगी। नुकसान को 20% दर्शाया गया है, उसे बढ़ाकर 90% किया जाए।
एवं चुने हुए जनप्रतिनिधियों को भी खेतों में आकर दौरा एवं निरीक्षण करने की सलाह दी। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अभिजीत शाह मकड़ाई, सिराली ब्लॉक अध्यक्ष नानू पटेल, सेवादल अध्यक्ष सुरेश रानवे, पूनम राँड़वे, पवन साद, शिवदास पिल्लदे, अशोक बाबा, गोलू चौहान, शांति लाल यादव मौजूद रहे।