jhankar
ब्रेकिंग
कैमरे की नजर से हुनर का सम्मान, रायपुर में हरदा के पवन मानधनिया सम्मानित Aaj ka rashifal: आज का राशिफल दिनांक 3 अक्टूबर 2026, शनिवार जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सित... सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर हंडिया : रिद्धनाथ घाट को पॉलिथिन मुक्त बनाने की पहल, सफाई अभियान में निकली दो ट्रॉली गंदगी अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश

फर्जी लोन के नाम पर 180 खाताधारकों के खाते में 14 करोड़ ट्रांसफर, बैंक के पूर्व प्रबंधक सहित चार नामजद

बेमेतरा। इंडियन ओवरसीज बैंक बेमेतरा में 14 करोड़ की राशि लोन के रूप में अवैध तरीके से 180 खाता धारकों में ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक विनीत दास सहित चार ग्रामीणों के नाम सामने आए हैं। मामले की जानकारी होने पर इंडियन ओवरसीज बैंक के वर्तमान शाखा प्रबंधक राजू पाटनवर ने पूर्व प्रबंधक विनीत दास के अलावा ग्रामीण कमलेश सिन्हा, सोहन वर्मा, नागेश वर्मा और टीकाराम माथुर के विरुद्ध कोतवाली में शिकायत की है। पुलिस ने पांचों को आरोपितों को नामजद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार,पूर्व में भी इस तरह केकई मामले पंजीकृत किए गए थे, लेकिन करोड़ों रुपये की हेराफे रीकेआरोपित कुछ दिनों तक जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर गए और व्यवसाय कर रहे हैं। गिरोह के सदस्य इसी तरह अलग-अलग बैंकों को निशाना बनाते है। वे बैंक प्रबंधक को पैसे की लालच देकर अपने मंसूबे पर कामयाब हो जाते है। पुलिस की जांच में और भी कई मामले आ सकते हैं।

- Install Android App -

180 खाताधारक भी जांच के दायरे में

इस मामले में तत्कालीन शाखा प्रबंधक सहित चार ग्रामीणों को मुख्य आरोपित बनाया गया है। 14 करोड़ की राशि जिन 180 खातों में ट्रांसफर की गई। उन खाताधारकों ने रुपये भी निकाल लिए हैं। माना जा रहा है कि पूरे प्रकरण में वे 180 खाताधारकों की भी संलिप्तता हो सकती है, क्योंकि सुनियोजित साजिश के तहत उनके खाते में राशि जमा की गई और खाताधारकों ने उक्त राशि का आहरण भी किया गया।

बेमेतरा थाना प्रभारी कोतवाली पीपी अवधिया ने कहा, इंडियन ओवरसीज बैंक के शाखा प्रबंधक द्वारा दिए गए आवेदन और दस्तावेज के आधार पर पांच लोगों के विरुद्ध मामला पंजीकृत किया गया है। दस्तावेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।