jhankar
ब्रेकिंग
MP में 4-5 अगस्त से फिर हैवी रेन का अलर्ट भोपाल-इंदौर समेत अधिकांश जिलों में आज हल्की बारिश अब मान... इंदौर: 21 अवैध कॉलोनियां घोषित, खसरे में दर्ज होंगी, खरीदी-बिक्री पर रोक जिला प्रशासन की बड़ी कार्र... MSP बढ़ने से मंडी में मूंग की आवक बढ़ी: एक दिन में 477 क्विंटल खरीदी, 4 किमी तक लगी लाइन मासूमों की जान से खिलवाड़: 25 बच्चों को ठूंसकर दौड़ रही स्कूल वैन जब्त आज 2 अगस्त 2026 को हरदा की खास खबरे टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला

फिल्म देखकर लौट रहीं चार महिला सिपाहियों को नशे में धुत युवक ने कार से मारी टक्कर, दो गंभीर

चारों आरक्षक घायल को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया

मकड़ाई समाचार भोपाल। राजधानी के टीटी नगर इलाके में फिल्म देखने के बाद पैदल धर्मशाला जा रही चार महिला सिपाहियों को नशे में धुत युवक ने कार से टक्कर मार दी। इससे चारों महिला आरक्षक घायल हो गईं, जिनमें दो की हालत गंभीर है। घटना शुक्रवार रात 11:45 बजे जवाहर चौक स्थित यूनिक कालेज के पास हुई। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है।

- Install Android App -

टीटी नगर थाना प्रभारी चैनसिंह रघुवंशी ने बताया कि महिला आरक्षक शिवानी सोलंकी, अर्चना राय, प्रिया राठौर एवं प्रिया मीणा ट्रैफिक पुलिस में पदस्थ हैं। चारों नेहरू नगर स्थित बालाजी धर्मशाला में रहती हैं। शुक्रवार रात को ये चारों रंगमहल टाकीज में फिल्म देखने गई थीं। फिल्म शो खत्‍म के बाद चारों रंगमहल टाकीज से निकलकर पैदल धर्मशाला की ओर जा रही थीं। रात करीब 11:45 बजे वे जवाहर चौक स्थित यूनिक कालेज के सामने से गुजर रही थीं, तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे चारों आरक्षक घायल हो गईं। उन्हें अरेरा कालोनी स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इनमें आरक्षक शिवानी तोमर और अर्चना राय को गंभीर चोट लगी है।

पुलिस ने प्रिया राठौर की शिकायत पर कार क्रमांक एमपी-04-सीआर-4943 के चालक सहर्ष त्रिपाठी के खिलाफ तेजी व लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर लिया है। कार जब्त कर चालक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। श्यामला हिल्स निवासी आरोपित कार चालक सहर्ष दूरदर्शन में इंजीनियर के पद पर पदस्थ है। घटना के समय वह शराब के नशे में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।