jhankar
ब्रेकिंग
MP में 4-5 अगस्त से फिर हैवी रेन का अलर्ट भोपाल-इंदौर समेत अधिकांश जिलों में आज हल्की बारिश अब मान... इंदौर: 21 अवैध कॉलोनियां घोषित, खसरे में दर्ज होंगी, खरीदी-बिक्री पर रोक जिला प्रशासन की बड़ी कार्र... MSP बढ़ने से मंडी में मूंग की आवक बढ़ी: एक दिन में 477 क्विंटल खरीदी, 4 किमी तक लगी लाइन मासूमों की जान से खिलवाड़: 25 बच्चों को ठूंसकर दौड़ रही स्कूल वैन जब्त आज 2 अगस्त 2026 को हरदा की खास खबरे टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला

BREAKING NEWS : मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर तीन बाइक पर पलटा, दो लोगों की दबने से मौके पर मौत

शव को स्थानीय लोगों की सहायता से निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार धार-सदारपुर। बदनावर-सरदारपुर हाईवे पर सीमेंट फैक्ट्री के पास मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया है। इस वाहन की चपेट में तीन बाइक सवार लोग आए। इसमें से 2 बाइक चालक की मौके पर ही दबने मौत हो गई। बदनवार से सरदारपुर की और प्लास्टिक के पाइप भरकर आ रहे मिनी ट्रक क्रमांक एपी 09 जीएफ 3121 का सीमेंट फ्रेक्ट्री के समीप अचानक संतुलन बिगड़ गया। ऐसे में वह पलट गया। इस दौरान सरदारपुर से बदनवार की ओर जा रही तीन बाइक को मिनी ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक चालक केसुराम मारू उम्र 45 वर्ष निवासी बामनखेड़ी तथा बाइक चालक निर्भयसिंह उम्र 45 वर्ष निवासी आनंदखेड़ी की मौके पर ही मौत हो गई।

शव को स्थानीय लोगों की सहायता से निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर भेजा गया। वहीं बाइक चालक प्रकाश वसुनीया निवासी आनंदखेड़ी को चोट आई है। घटना के बाद से मार्ग भीड़ एकत्रित हो गई थी। सरदारपुर थाना प्रभारी अभिनव शुक्ला सहित पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। पुलिस मिनी ट्रक के चालक की तलाश कर रही है।