jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : बदलते मौसम में खान-पान का रखें विशेष ध्यान, लू से बचें हरदा : स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए चेक मीटर हेतु ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध हरदा : दिव्यांगजन चिन्हांकन हेतु आयोजित विशेष स्क्रीनिंग शिविरों का हुआ समापन हरदा : नेशनल लोक अदालत में कुल 462 लंबित प्रकरणों का हुआ निराकरण Narmdapuram : NFSA के तहत पात्र परिवारों को दो माह का अग्रिम राशन लोक अदालत का उद्देश्य समाज मे आपसी भाईचारे की स्थापना करना है___जिला न्यायाधीश तबस्सुम खान बिग न्यूज : थाना रहटगाँव तीन नाबालिग बालिकाओ को किया बरामद , आरोपी गिरफ्तार ! हंडिया : हंडिया में स्वच्छता के नाम पर कार्रवाई, 50 से 250 रुपये जुर्माने से दुकानदारों में नाराजगी;... गणगौर लोक उत्सव में सामूहिक झालरिया देना लोक परंपरा, भक्ति और समरसता का अद्भुत संगम होता है – अशोक ग... हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की

बजट फोन Tecno Pova Neo आज देगा दस्तक, लॉन्च से पहले कीमत हुई लीक, यहां जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली। टेक्नो पोवा नियो (Tecno Pova Neo) स्मार्टफोन आज यानी 20 जनवरी को भारत में दस्तक देगा। लेकिन चौकाने वाली बात है कि लॉन्च से पहले स्मार्टफोन को बिक्री के लिए लिस्ट कर दिया गया। जहां से अपकमिंग स्मार्टफोन Tecno Pova Neo की कीमत का खुलासा हो गया है। दरअसल फोन को 20 जनवरी को लॉन्च किया जाना था। लेकिन महेश टेलिकॉम पर फोन को एक दिन पहले ही 12,999 रुपये में खरीददारी के लिए पेश कर दिया गया। लिस्टिंग के मुताबिक Tecno Pova Neo स्मार्टफोन के 6GB जीबी रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 12,999 रुपये है। फोन में 5 जीबी वर्चुअल रैम सपोर्ट दिया जाएगा। इस तरफ फोन कुल 11 जीबी रैम सपोर्ट के साथ आएगा

Tecno Pova Neo के स्पेसिफिकेशन्स

- Install Android App -

Tecno Pova Neo स्मार्टफोन को 6.82 इंच IPS LCD HD+ डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 720 × 1640 पिक्सल है। फोन स्क्रीन रिफ्रेस्ड रेट 60Hz और टच सैंपलिंग रेट 120Hz है। फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 84.8 फीसदी होगा। Tecno Pova Neo स्मार्टफोन Helio G25 प्रोसेसर सपोर्ट के साथ आएगा। फोन एंड्राइड 11 आउट ऑफ द बॉक्स बेस्ड HiOS 7.6 स्किन पर काम करेगा। फोन एक रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट के साथ आएगा।

कैमरा और बैटरी

Pova Neo के रियर पैनल पर ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल है। इसके अलावा एक AI लेंस दिया गया है। वही दूसरी तरफ 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन ड्यूल एलईडी फ्लैश लाइट सपोर्ट के साथ आएगा। पावर बैकअप के लिए फोन में 6,000mAh बैटरी मिलेगी। जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर ड्यूल सिम सपोर्ट मिलेगा। साथ ही वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एक 3.5mm ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया जाएगा। फोन का डायमेंशन 171.39 × 77.25 × 9.1mm है।