jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

वेस्टइंडीज का भारत दौरा : छह की बजाय इन दो जगहों पर हो सकता है मैचों का आयोजन

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज के मुकाबलों की मेजबानी अहमदाबाद और कोलकाता कर सकते हैं। मूल कार्यक्रम के अनुसार छह से 20 फरवरी के बीच वेस्टइंडीज को अहमदाबाद, जयपुर और कोलकाता में तीन वनडे मैच खेलने हैं, जबकि कटक, विशाखापत्तनम और तिरुवनंतपुरम में तीन टी-20 मैच होने है। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए टूर और फिक्स्चर समिति ने बुधवार को बीसीसीआइ से सीरीज को अहमदाबाद और कोलकाता में कराने की सिफारिश की।

बीसीसीआइ के सूत्र ने कहा, टूर और फिक्स्चर समिति ने वर्चुअल तरीके से सचिव और अध्यक्ष के साथ बैठक की तथा अहमदाबाद और कोलकाता में मैच कराने की सिफारिश की। बीसीसीआइ कुछ दिनों में इस पर फैसला ले सकता है। इस साल के अंत में आस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप के साथ 2022 में भारत को इस साल काफी वनडे और टी-20 खेलना है। वेस्टइंडीज दौरे के बाद भारत को श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घर में टी20 सीरीज खेलनी है।

- Install Android App -

देश कोरोना की तीसरी लहर से जूझ रहा

बता दें कि देश कोरोना की तीसरी लहर से जूझ रहा है। ओमिक्रोन वैरिएंट के कारण कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।  ऐसे में पहले भी जानकारी सामने आई थी कि बहुत अधिक यात्रा और खिलाड़ियों के संक्रमित होने के खतरे से बचने के लिए सभी मैच एक से दो जगहों पर कराए जा सकते हैं। क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) भी कह चुका है कि वह सीमित वेन्यू पर पूरी सीरीज खेलने को तैयार है।

वेस्टइंडीज की टीम 1 फरवरी को अहमदाबाद पहुंचेगी

जानकारी के अनुसार वेस्टइंडीज की टीम 1 फरवरी को अहमदाबाद पहुंचेगी। तीन दिन तक आइसोलेशन में रहेगी। पहला मैच छह फरवरी को होगा। कोरोना के कारण बीसीसीआइ को रणजी ट्राफी, कर्नल सीके नायडू ट्राफी और सीनियर महिला टी 20 लीग समेत कई घरेलू टूर्नामेंटों को स्थगित करना पड़ा है।