ब्रेकिंग

जबलपुर /भोपाल प्रदेश के कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने कर्नाटक में कांग्रेस के घोषणा पत्र में बजरंग दल जैसे राष्ट्रवादी संगठन को बैन करने की बात पर कांग्रेस पर पलटवार किया है। कृषि मंत्री कमल पटेल ने जबलपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्र विरोधी काम करने वाले संगठन से राष्ट्रवादी संगठन की तुलना की है। इसका खामियाजा कांग्रेस को कर्नाटक में भुगतना पड़ेगा। कर्नाटक चुनाव में राष्ट्रभक्त, राम भक्त, हनुमान भक्त कांग्रेस को वोट नहीं देगा। कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति के कारण ही आज देश में उनके दल की क्या स्थिति है । यह सर्वविदित है
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.