jhankar
ब्रेकिंग
आर.टी.ई. के तहत निःशुल्क प्रवेश हेतु तृतीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने किया जिले की पुल-पुलियाओं का सघन निरीक्षण सीईओ जिला पंचायत ने आजीविका मिशन के लक्ष्यों की समीक्षा की समय-सीमा में प्रगति के दिये निर्देश खिरकिया में निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण एवं सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का हुआ आयोजन जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जोसेफ ने आंगनवाड़ी के बच्चों को सुपोषण किट वितरित की कलेक्टर ने नगरीय निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा की समय-सीमा में काम पूरे करने के निर्देश संयुक्त संचालक नर्मदा पुरम ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण संयुक्त संचालक नर्मदा पुरम ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की संपर्क अभियान शिविर में 468 समस्याओं का किया मौके पर निराकरण

बड़ी खबर : घर के आंगन में खेल रहे मासूम बच्चों पर गिरी दीवार, 3 बच्चो की मौत, 2 घायल

रामपुर : घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर कच्चे मकान की दीवार गिर गई। मलबे में दबकर तीन बच्चों की मृत्यु हो गई। जबकि दो घायल हो गए। हादसे के बाद गांव में चीख पुकार मच गई। हादसा जिले के थाना भोट क्षेत्र के सनकरी गांव में हुआ।

- Install Android App -

गांव के बच्चे रविवार दोपहर करीब 12 बजे खेल रहे थे। इस दौरान कच्चे मकान की दीवार उनके ऊपर भरभराकर गिर गई। बच्चे उसमें दब गए। उनकी चीख पुकार सुनकर लोग आ गए। मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला। उन्हें चिकित्सक के पास ले गए। जहां जब्बार की छह साल की बेटी इनायत, सद्दाम के तीन साल के बेटे अलबक्श और शन्नू के तीन साल के बेटे अलीम को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

गांव के छोटे की तीन साल की बेटी अनम और जब्बार का पांच साल का बेटा सादिक हादसे में घायल हो गए। घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी भी गांव पहुंचे हैं। भोट थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक और घायल एक ही परिवार के हैं।