jhankar
ब्रेकिंग
आज मोहनपुर में SC/ST समुदाय की अहम बैठक आयोजित रात 10 बजे अंधेरे में सड़क पर खड़ा है कृषि यंत्र, न कोई संकेतक हो सकता है हादसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार  मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास इसकी पहचान - केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उइ... रात 2 बजे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़े दो युवक, 1.207 किलो गांजा जब्त छिपाबड़ पुलिस की कार्रवाई: किराना दुकान से 49 हजार रुपये के अवैध पटाखे जब्त MP में अर्नब का असर खत्म, 4 दिन हल्की बारिश के आसार MP में आज पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर आज मध्यप्रदेश स्थापना दिवस - 71 साल का सफर आज 01- नवंबर - रविवार सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें 

Bhopal News : बदमाशों ने युवक को अगवा कर दो घंटे तक जमकर पीटा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोेपाल । बागसेवनिया में चार बदमाशों ने युवक को अगवा कर दो घंटे तक जमकर पीटा। किसी तरह युवक देर रात आरोपितों के चंगुल से जान बचाकर भाग निकला। विवाद की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पीडि़त की रिपोर्ट पर पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाप रास्ता रोककर अगवा करने, मारपीट,गाली.गलौच, धमकी के केस दर्ज कर लिया है,लेकिन आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। मामले में आरोपित की तलाश के लिए पुलिस ने चार टीमें बना दी हैे।

- Install Android App -

बागसेवनिया पुलिस के मुताबिकए 25 वर्षीय रोहित विश्वकर्मा दुर्गा नगर में रहता है और 10 नंबर पर चाय की दुकान संचालित करता है। रविवार रात पौने 11 बजे रोहित अपने घर जा रहा था। वह अभी हबीबगंज नाका पहुंचा था। तभी रास्ते में उसे धीरेंद्रए छोटूए पवन और सौरव मिले। चारों को स्कूटर पर सवार थे। उन्होंने रोहित का रास्ता रोक लिया। चारों ने पुरानी रंजिश के चलते रोहित को गाली देना शुरू कर दिया। रोहित ने विरोध किया तो उन्होंने मारपीट कर उसे जबरदस्ती अपने साथ बैठाकर उसका अपहरण कर लिया। वे उसे श्याम नगर ले गए। जहां उसके साथ डंडे, हाथ.मुक्कों से जमकर मारपीट की। करीब दो घंटे तक चारों ने उसके साथ मारपीट करते रहे। किसी तरह रोहित उनके चंगुल से छूटकर भाग निकला। इसके बाद थाने पहुंचा और उनके के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि 21 जून को बदमाशों का रोहित से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद का बदला लेने के लिए उन्होंने रोहित को अगवा किया और मारपीट की। वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपित भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है|