ब्रेकिंग
2025 में अब बिना लाइन लगाए, घर बैठे करें Ration Card Online Apply, पाएं सस्ता अनाज और ढेरों सरकारी फ... 2025 में घर बैठे बनाएं अपना E Shram Card, पाएं ₹3000 पेंशन और लाखों के फायदे! जानें पूरी प्रक्रिया MP Board 10वीं-12वीं वालों के लिए सुनहरा मौका फेल या कम नंबर? अब दोबारा परीक्षा दें! MP Board Second... पाकिस्तान के मित्र तुर्की से भारतीयो ने की अपनी डील की कैन्सिल! व्यापारियो और पर्यटकों ने किया किनार... हरदा: नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, आज रहटगांव में होगा कार्यकम, Aaj ka rashifal: आज दिनांक 16 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Ladli bahna: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित की टिमरनी: एस.डी.ई.आर.एफ. ने टिमरनी फॉरेस्ट डिपो में आम नागरिकों को दिया नागरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण Harda: पुलिस, राजस्व व खनिज विभाग का दल अवैध उत्खनन रोकने की कार्यवाही करें! कलेक्टर श्री जैन ने बैठ... लव जिहाद हंडिया : 16 साल की किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया 27 साल का अफराज, भेरूंदा में पकड़ाया, ...

MP CRIME NEWS ::बदमाशों ने 14 माह के बच्चेे का किया अपहरण

मकडाई एक्सप्रेस 24भिंड |जिले के मौ थाने के पाड़रिया गांव में 14 माह के बच्चे का अपहरण किया गया। लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते बदमाश उसे ले जाने में सफल नहीं हो सके। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सर्चिंग शुरू की, इसके बाद गुरुवार को 10 घंटे बाद सुबह 5 बजे बच्चा खेत की मेड़ पर खेलता मिला।

- Install Android App -

थाने के पाड़रिया गांव में 14 माह के बच्चे का अपहरण किया गया। लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते बदमाश उसे ले जाने में सफल नहीं हो सके

मौ थाने के पाड़रिया गांव में रहने वाले रतीराम प्रजापति का 14 महीने का बेटा देवांश बुधवार शाम घर से गायब हो गया। इस बात की सूचना मिलते ही भिंड एसपी मनीष खत्री ने तत्काल पुलिस फोर्स गांव में उतार दिया। गांव की घेराबंदी के निर्देश दिए। पुलिस ने शाम करीब 6 बजे से सर्च शुरू कर दी। रातभर मौ थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव, गोहद थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा, साइबर टीम प्रभारी एसआई दीपेंद्र सिंह, एसआई शिवप्रताप सिंह समेत एसडीओपी सौरभ कुमार ने मोर्चा संभाला। गांव के हर घर और कोने-कोने में सर्च किया गया। रात भर पुलिस जवान छानबीन करते रहे। इधर, बदमाश बालक को एक खेत की मेड़ पर छोड़कर भाग गए। सुबह टीम को बच्चा खेलता मिला। इसके बाद उसे उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया।