jhankar
ब्रेकिंग
MP BIG NEWS: धार जिले में दर्दनाक सड़क हादसा 15 मजदूरों की मौत , 13 घायल : पीएम सीएम ने जताया गहरा द... Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे जनता बनी टैक्स चुकाने की मशीन: ₹200 जलकर देने के बाद भी बूंद-बूंद के लिए तरस रहे नगरवासी, धार में भीषण सड़क हादसा, 12 मजदूरों की मौत, जिसमे से 2 बच्चे भी शामिल, 13 गंभीर घायल नेहरू स्टेडियम हरदा में खिलता कमल राजस्थानी गैर महोत्सव का आयोजन 12मई को होगा 30 अप्रैल को स्वगणना का अंतिम दिवस किसान भाई अब 23 मई तक कर सकेंगे गेहूं खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग हंडिया : भीषण सड़क हादसा—ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से सड़क पर बिखरी जिंदगी,बाइक सवार दंपति गंभीर घायल... जिला पंचायत  की सामान्य सभा की बैठक संपन्न  मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण

बांग्लादेश मे संकट से उबरने के लिये मोदी ने दिया मदद का आश्वासन

दिल्ली। भारत भी चाहता है कि बांग्लादेश के हालात सुधरे इसका खासा असर पड़ सकता है दोनो देश मे कई जरुरी सामानो का आयात निर्यात होता है इसी मंशा से भारत ने बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकर-उस-जमान के नेतृत्व में बांग्लादेश के सैन्य नेतृत्व से संपर्क कर कहा है कि हिंसक प्रदर्शनो, अस्थिरता से जूझ रहे देश में शांति, कानून व्यवस्था कायम करना वक्त की जरूरत है और इसे जल्द से जल्द कर देना चाहिए।

हर सम्भव मदद का दिया आश्वासन

पीएम मोदी ने वचन दिया है कि…

- Install Android App -

सरकारी सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी की ओर से सेना प्रमुख से पहले ही संपर्क किया जा चुका है।सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए हरसंभव सहायता देने का वादा भी पीएम मोदी की ओर से किया गया है। भारत चाहता है कि वह मजबूती से इस बाबत सक्रिय रहे।पड़ोसी देश में मच रहे उत्पात का असर अपने देश पर भी पड़ सकता है। वैसे खुद बांग्लादेश भी पाकिस्तान की ही तरह फाइनेंशल क्राइसिस से जूझ रहा है

भारत पर बांग्लादेश के हालातों का होगा यह असर

बता दें कि बांग्लादेश और भारत के बीच आयात और निर्यात बहुत होता है. पड़ोसी देश के इस सकंट का भारत के कारोबार पर बुरा असर पड़ सकता है और कई चीजों के दाम महंगे हो सकते हैं. बांग्लादेश से भारत में खेती बाड़ी से जुड़ा सामान, कपड़े, जूते, जूट के सामान, लैदर का सामान, प्रोसेस्ड फूड से लेकर फल-सब्जियां तक आयात की जाती हैं।