jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

बार-बार प्रेमी बदलने की थी आदत, नाराज आशिक ने नए प्रेमी की हत्या कर महिला को किया घायल

मकड़ाई समाचार जयपुर। मुहाना थाना पुलिस ने पत्थर से हमला कर महिला को घायल करने तथा उसके प्रेमी की हत्या करने के मामले में मुख्या आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मुकेश शर्मा गंगापुर सिटी निवासी है। आरोपी भी घायल महिला का प्रेमी है। महिला ने आरोपी से दूरी बना ली थी।

डीसीपी हरेन्द्र कुमार महावर ने बताया कि वारदात 30 अगस्त की रात की है। घायल झारखंड निवासी महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है। महिला की सवाइमाधोपुर निवासी व्यक्ति से शादी हुई थी, जिससे एक पुत्र है।

- Install Android App -

पति से विवाद होने पर महिला ने उसको छोड़ दिया था। वह पहले गंगापुर सिटी के नजदीक परासोप निवासी घासीराम रैगर के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगी। घासीराम के उम्रदराज होने पर गांव के पड़ोसी कन्हैयालाल के साथ जयपुर आकर रहने लगी। इस दौरान उसने दो पुत्र व एक पुत्री को जन्म दिया। एक दुर्घटना में कन्हैयालाल के पैर में फैक्चर हो गया। तब महिला का संपर्क आरोपी मुकेश शर्मा से हुआ। वह मुकेश के साथ रहने लगी। इस दौरान उसके एक पुत्र व पुत्री का जन्म हुआ। अब महिला ने मुकेश से दूरी बना ली और जयपुर में रहने वाले बसंत धाकड़ से प्रेम संबंध स्थापित किए।

मुकेश ने इसका विरोध किया और महिला को अपने साथ गांव ले गया। महिला गांव में नहीं रुकी और वापस बसंत के पास आ गई। 30 अगस्त की रात को महिला के साथ मुकेश, बसंत, पूर्व प्रेमी कन्हैयालाल और कन्हैयालाल की नई प्रेमिका मुहाना में बैठकर बातचीत कर रहे थे। महिला और बसंत शराब के नशे में थे। उनके बीच कहासुनी हुई और मुकेश ने पत्थर से हमला कर बसंत की हत्या कर दी और बीच बचाव में महिला भी घायल हो गई। पुलिस ने घटना के बाद कन्हैयालाल और उसकी प्रेमिका को हिरासत में ले लिया था। उनकी निशानदेही पर मुकेश को पकड़ा गया।