बिग ब्रेकिंग् न्यूज़ नेमावर – NH59 इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे: नर्मदा नदी पुल पर ट्रक में घुसा बाईक सवार मौके पर हुई मौत
सुनील जैन

मकड़ाई समाचार । देवास। नेमावर: गुरुवार रात दस बजे के लगभग नेमावर से हंडिया जा रहा बाइक सवार ट्रक में जा घुसा जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार युवक का नाम हेमंत ठाकुर नेमावर बताया जा रहा है। वह जेसीबी का ड्राइवर है। वह नेमावर से हंडिया की ओर जा रहा था। नर्मदा नदी के बीच मे यह दर्दनाक घटना हुई। जिसमें बाईक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद नेमावर पुलिस थाना प्रभारी राजाराम वास्कले पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे डायल 100 से युवक के शव को सामुदायिक केंद्र भेजा गया।
