बिग ब्रेकिंग न्यूज हरदा। नदी के रपटे के उपर बह रहा था पानी , ड्राइवर की गलती ट्रेक्टर ट्राली नदी में गिरे, बड़ा हादसा टला
हरदा। बुधवार को हरदा जिले के ग्राम अजनाई बमनाई के बीच बाकुड नदी में आज दोपहर को एक ट्रैक्टर ट्राली नदी में अनियत्रित्र होकर गिर गई। हालाकि बड़ा हादसा टल गया। जिस नदी के रपटे से ट्रेक्टर ट्राली ड्राइवर निकाल कर ले जा रहा था। उस वक्त नदी का पानी रपटे के ऊपर से बह रहा था। पुल पर रेलिंग नही लगी हुई थी। ट्रेक्टर ड्राइवर रपटा पार करते समय संतुलन खो बैठा और ट्रेक्टर का पहिया पुल से नीचे उतर गया। ड्राइवर ने कूद कर अपनी जान बचाई। ट्रेक्टर ट्राली पानी में जलमग्न हो गए। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ट्रेक्टर ट्राली नदी में पानी कम होने पर क्रेन की मदद से ही निकाली जाएगी। ,
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-16-at-4.03.44-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-19-at-11.35.16-AM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/Takshshila-Kukrawad-1-scaled.jpg)