मकड़ाई समाचार कुकरावद्: मगरधा रोड पर सुल्तानपुर के पास एक बाइक सवार ट्रक से टकराने से गंभीर घायल हो गया। स्थानीय लोगो ने डायल 100 को फोन लगाया लेकिन आधे घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी डायल 100 घटना स्थल नही पहुंची। गंभीर चोट लगने के कारण बाइक सवार कुछ देर दर्द से तड़पता रहा और उसकी मौत हो गई। मृतक युवक गहाल निवासी बताया जा रहा है। घटना रात्रि सवा दस बजे की है। ग्रामीणों ने बताया कि अज्ञात ट्रक MP 09=HH1885 पिछले 7 से 8 दिनो से लावारिस खड़ा है। दो दिन पहले भी घटना हुई थी। आज इस ट्रक ने बाइक सवार युवक की जान ले ली।
इनका कहना है।
पुलिस टीम भिजवा रहे है। ट्रक को तुरंत हटवाकर कार्यवाही करेंगे।
मनीष कुमार अग्रवाल एसपी हरदा।

